{"_id":"68828195f40d2ba0d20d62aa","slug":"shops-were-built-in-the-residential-colony-adarsh-nagar-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-141287-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रिहायशी कॉलोनी आदर्श नगर में बन गईं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रिहायशी कॉलोनी आदर्श नगर में बन गईं दुकानें
Fri, 25 Jul 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कन्हैया साहिब चौक समीप आदर्श नगर में रिहायशी क्षेत्रों में बनाई जा रही दुकानों से लोग परेशान हैं। नगर निगम अधिकारियों को पता चला तो उन्होंने नोटिस भेज कर इतिश्री कर ली। नोटिस बाद भी दुकानों का निर्माण ही पूरा हो गया। क्योंकि जब अधिकारी आते तो काम रोक दिया जाता और उनके जाते ही निर्माण फिर से शुरू हो जाता। लोगों की तरफ से दुकानों के निर्माण की शिकायत नगर निगम व एटीपी कार्यालय में दी गई। अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर आगे का काम बंद करा दिया है।
आदर्श नगर निवासी रोनकी राम, रमेश कुमार, रवि कुमार, मनोज, हेमंत, बलदेव, अमर सिंह, रक्षित, अनिल कुमार, गुरदयाल, सौरभ का कहना है कि रिहायशी क्षेत्र आदर्श नगर में कुछ समय पहले मकान बनाने के लिए निर्माण कार्य लगवाया गया था। नौकरी व बिजनेसमैन होने के कारण लोग बाहर रहते थे, जिसके बारे में पता नहीं चल पाया और दो दुकानों को निर्माण किया गया।
मकान मालिक ने कहा कि यहां पर रिहायश बनेगी, जब निर्माण कार्य पूरा होने लगा तोे दुकान पर लेंटर डाला गया, जिसकी शिकायत 21 अप्रैल से नगर निगम कमिश्नर को अवैध तरीके से बनने वाली दुकानों के बारे में शिकायत दी थी। तब निगम कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। अधिकारी ने मौके का मुआयना किया और कॉलोनी के लोगों की शिकायत पर काम को रुकवा दिया।
विज्ञापन
कॉलोनी में दुकानें बनने के बारे में वार्ड 22 के पार्षद को भी अवगत करवाया, जिसमें दोनों पक्षों को बुला कर बातचीत कराने की बात कही, लेकिन दुकान का मालिक नहीं पहुंचा। लोगों का आरोप है कि जब शिकायत दी थी तो दुकान का निर्माण कार्य शुरू ही हुआ था। अब दुकानें बनकर तैयार हो गई। लोगों ने मांग की है कि दुकानों का निर्माण कार्य न हो, जिससे कॉलोनी में जाम नहीं लगे।
कॉलोनी में दुकानें बनने का मामला संज्ञान में है और संबंधित दुकान मालिक को दो नोटिस भी दिए गए हैं। अभी तीसरा नोटिस देने की तैयारी है। दुकान के मालिक को जल्द ही कागजात कार्यालय में जमा करवाने के बारे भी कहा गया है। अगर कागजात नहीं हुए तो आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
- जेई, विकास राणा, नगर निगम यमुनानगर।

24जेएनडी06-पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आमजन की शिकायत सुनते हुए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा।