फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shopkeepers will not have to pay fee: Chouhan

दुकानदारों को नहीं देना पड़ेगा शुल्क : चौहान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers will not have to pay fee: Chouhan
जगाधरी के सेक्टर-17 के पास वार्ड-6 के गणेश नगर में बनाए जा रहे स्ट्रीट वेंडिंग जोन का नाम सीएम मनोहर लाल के नाम पर मनोहर स्ट्रीट वेंडिंग जोन होगा। वेंडिंग जोन की एंट्री पर स्वागत द्वार भी बनाया जाएगा। इसके अलावा पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी शुक्रवार को वेंडिंग जोन का निरीक्षण करने के बाद मेयर मदन चौहान ने दी। उन्होंने सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा, डिप्टी मेयर रानी कालड़ा, पार्षद प्रीति जोहर, पार्षद प्रिंस शर्मा व निगम अधिकारियों के साथ स्ट्रीट वेंडिंग जोन का निरीक्षण भी किया। जगाधरी एरिया के 294 स्ट्रीट वेंडर (रेहड़ी वाले) के खड़े होने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

मदन चौहान ने बताया कि ट्विनसिटी में तीन स्ट्रीट वेंडिंग जोन बना रहे हैं। शहर थाने के सामने वेंडिंग जोन में रेहड़ियां शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया है। इसके बाद गणेश नगर व प्रकाश चौक के पास रेहड़ियां को शिफ्ट किया जाएगा। रेहड़ी वालों को लग रहा है कि वेंडिंग जोन में शिफ्ट होने से उनका रोजगार खत्म हो जाएगा। ऐसा नहीं है। कोई भी नया काम शुरू करते समय कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों को इसका पता चलेगा तो रेहड़ी वालों का काम और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर मदन चौहान ने कहा कि रेहड़ी वालों को अब किसी दुकानदार को शुल्क नहीं देना पड़ेगा और न ही यहां उन्हें पुलिस व निगमकर्मी परेशान करेंगे। कुछ विपक्ष के लोग व वह दुकानदार जिन्हें रेहड़ी वालों से शुल्क मिलता है वो रेहड़ी वालों को भड़का रहे हैं। वेंडिंग जोन में सुंदर लाइटिंग, पार्किंग, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। इस मौके पर एमई वरुण शर्मा, जेई गोपाल, जेई मनीष चौहान, पटवारी कुलदीप व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed