{"_id":"66aae5e113830e5c8806e1fb","slug":"shopkeepers-allege-discrimination-in-highway-widening-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-123013-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दुकानदारों ने हाईवे के चौड़ीकरण में लगाया भेदभाव का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दुकानदारों ने हाईवे के चौड़ीकरण में लगाया भेदभाव का आरोप
Thu, 01 Aug 2024 07:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतापनगर। कस्बे के दुकानदारों ने प्रतापनगर से होते हुए हिमाचल प्रदेश निकल रहे नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण में भेदभाव करने का आरोप लगाया है। हाईवे के बीच में आने वाली दुकानों के मुआवजे और कम तोड़फोड़ के संबंध में बुधवार को प्रतापनगर के कई दुकानदार कृषि मंत्री से मिले। इसके बाद नेशनल हाईवे के उच्च अधिकारी प्रतापनगर में दुकानदारों से मिलने पहुंचे, जहां पर दुकानदारों ने अधिकारियों को अपनी समस्या बताई।
दुकानदार महिपाल, तरण, अंसारी ने कृषि मंत्री को बताया कि नेशनल हाईवे की तरफ से दुकानदारों को भेदभावपूर्ण तरीके से मुआवजा दिया गया है। जाे गलत है प्रतापनगर बस स्टैंड पर कई दुकानें ऐसी हैं जो एक ही साइज और डिजाइन में बनी हुई हैं। जिनका अलग-अलग मुआवजा दिया गया है। वहीं नेशनल हाईवे की तरफ से पहले सड़क चौड़ीकरण के लिए सात मीटर पर निशान लगाए गए थे, लेकिन उसके बाद फिर 8.30 मीटर पर दोबारा निशानी लगाई गई। जिससे दुकानदार असमंजस की स्थिति में हैं। वहीं दुकानदारों ने कृषि मंत्री से मिलकर नेशनल हाईवे स्थित उनकी जगह पर कम तोड़फोड़ करने की भी गुहार लगाई थी। इसके बाद कृषि मंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। दुकानदारों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक वह नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण पर प्रतापनगर में दुकानों की तोड़फोड़ नहीं होने देंगे।