{"_id":"6647f80fb70b424df8061114","slug":"shopkeeper-drowned-in-the-canal-of-hydel-project-mobile-phone-found-kept-on-the-shore-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-119154-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हाइडल प्राॅजेक्ट की नहर में डूबा दुकानदार, किनारे रखा मिला मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हाइडल प्राॅजेक्ट की नहर में डूबा दुकानदार, किनारे रखा मिला मोबाइल
Sat, 18 May 2024 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 18 May 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर/प्रतापनगर। आए दिन नहर में नहाते हुए डूबने के मामले प्रकाश में आ रहे है। नहर में डूबने वालों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। इसके बाद भी युवक नहर में नहाने से बाज नहीं आ रहे है। एक माह में नहर में डूबने से आठ लोग जान गवां चुके है, जबकि एक युवक को गोताखोरों ने बचाया है। प्रताप नगर के भूड़माजरा के पास शुक्रवार को हाइडल प्रोजेक्ट की नहर में प्रताप नगर में गारमेंट दुकान करने वाला अमित डूब गया। युवक का मोबाइल नहर किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश की। यहां तक की युवक का पता लगाने के लिए नहर का पानी बंद किया गया। लेकिन फिर भी युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। देर शाम तक नहर में युवक की तलाश जारी थी। पुलिस व परिजन मौका पर मौजूद है।
जानकारी के अनुसार प्रताप नगर क्षेत्र के भूड़ माजरा गांव निवासी अमित कुमार प्रताप नगर में गारमेंट की दुकान करता है। रोज की तरह वीरवार को वह घर से दुकान पर जाने के लिए घर से निकला था। शाम को घर न लौटने पर परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद आया। उन्होंने इधर-उधर की तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। उसकी तलाश के दौरान परिजनों को उसका मोबाइल फोन हाइडल प्रोजेक्ट की नहर के पास मिला। जिस पर परिजनों को अमित के नहर में डूबने का शक हुआ। परिजनों ने इसकी सूचना प्रताप नगर पुलिस को दी। पुलिस ने मौका पर पहुंचकर नहर का पानी बंद करवाया व उसकी तलाश शुरू की। लेकिन पता नहीं चल पाया। इसके बाद गोताखोरों का बुलाया गया। गोताखोरों ने भूड़माजरा के पास से लेकर लगभग तीन-चार किलोमीटर एरिया तक युवक की नहर में तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। देर शाम तक सर्च अभियान जारी था। लेकिन नहर में डूबे युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।
-- -- -- -- -- --
माहभर में नहर में डूबने से हो चुकी आठ से अधिक लोगों की मौत
जिले में अप्रैल, मई, जूल व जुलाई माह में सबसे अधिक नहर में डूबने से युवाओं की मौत होती है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नहर में नहाने आते है और डूब जाते है। माहभर में अब तक नहर में डूबने से आठ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हाल ही में तीन मई को भूड़कलां में ताऊ देवी लाल हर्बल पार्क के पास पश्चिमी यमुना नहर में डूबने से 12वीं कक्षा के दो छात्रों की मौत हो गई थी। दोनों छात्र सात सहपाठियों के साथ पश्चिमी यमुना नहर में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय भंगेड़ा गांव निवासी 16 वर्षीय कृष और कड़कौली निवासी 17 वर्षीय मयंक गहराई में चले गए। इससे पहले की कोई मदद के लिए आगे आता दोनों पानी में डूब गए। गोताखोरों की मदद से दोनों के शव कुछ घंटे बाद ही नहर से निकाला गया था। सबसे अधिक नहर में डूबने के मामले पश्चिमी यमुना नहर में होते है। थाना प्रभारी प्रतापनगर सतनाम सिंह का कहना है कि दुकानदार के लापता होने की सूचना पर वह नहर किनारे गए थे। जहां दुकानदार का फोन मिला। आशंका है कि दुकानदार ने नहर में छलांग लगाई है। जिसके चलते गोताखोरों की मदद से उसकी नहर में तलाश की जा रही है। युवक किस बात से परेशान था, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।