फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   shopkeeper do Indecent behavior and scuffle with the team of the corporation, went to remove the encroachment

अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम से अभद्र व्यवहार व हाथापाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper do Indecent behavior and scuffle with the team of the corporation,  went to remove the encroachment
निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। निगम के अधिकारियों की टीम बुधवार को जगाधरी वर्कशॉप रोड पर अतिक्रमण हटा रही थी। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने उनकी इस कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान निगम अधिकारियों व दुकानदारों में काफी देर बहस हुई। निगम अधिकारियों का आरोप है कि कुछ दुकानदारों ने उनके साथ हाथापाई की और अभद्र व्यवहार किया। उधर, दुकानदारों ने भी निगम अधिकारियों पर बेवजह चालान करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस थाने में शिकायतें दी गई है। इस दौरान कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार भुक्कल के नेतृत्व में निगम की टीम ने जगाधरी वर्कशॉप रोड पर अतिक्रमण करने पर 30 दुकानदारों के चालान किए और सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों के मुताबिक शहर के अंदर अवैध स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण, अवैध रैंप, सड़क पर दुकान के बाहर रखा सामान, नालों के ऊपर रखा सामान व मशीनें, फुटपाथ पर रखे सामान को निगम द्वारा हटाया जा रहा है। ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। वीरवार को कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार भुक्कल के नेतृत्व में कर्मचारियों की टीम का गठन किया गया। टीम ने जगाधरी वर्कशॉप रोड पर शहीद भगत सिंह चौक से सिटी थाने तक सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया और सड़क पर रखा सामान जब्त कर लिया। इस दौरान निगम अधिकारियों ने सड़क पर अतिक्रमण करने वाले 30 दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए उनके चालान किए।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब ढाई बजे नगर निगम की टीम जब वर्कशॉप रोड पर प्रेम नगर के सामने एक दुकान पर पहुंची तो दुकानदार ने सड़क तक सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ था। जब निगम अधिकारी दुकानदार का चालान करने लगे तो दुकानदार ने अपने कुछ साथियों को दुकान पर बुला लिया। इस दौरान दुकानदार व उसके साथियों ने निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ चालान को लेकर बहस करनी शुरू कर दी। दुकानदार ने निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। गाली गलौच करते हुए अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। कार्यकारी अधिकारी ने इसकी सूचना पुलिस व उप निगम आयुक्त अशोक कुमार को दी। जिसके बाद शहर थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। इसकी शिकायत शहर थाना प्रबंधक को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
वर्जन
मामले में दोनों तरफ से शिकायत मिली है। दुकानदार ने भी निगम अधिकारियों पर बेवजह चालान करने और बहस करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच जाएगी। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। -सुखबीर सिंह, प्रभारी, शहर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed