फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shooter said in police remand

Yamuna Nagar News: पुलिस रिमांड में बोले शूटर-सोशल मीडिया से गिरोह में किया था भर्ती

Sun, 15 Feb 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Shooter said in police remand
बदमाशों से मुठभेड़ के बाद जांच करती पुलिस। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सिटी मॉल और रेलवे रोड स्थित वरयाम सिंह अस्पताल में हुई फायरिंग की जांच अब एक नए और एंगल तक पहुंच गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह वारदात केवल रंगदारी का मामला नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए शूटरों को गिरोह में भर्ती के बढ़ते ट्रेंड का हिस्सा है।
गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि वे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने के कारण विदेश में बैठे गैंगस्टरों के संपर्क में आए थे। अब पुलिस इस पूरे डिजिटल नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी गुरलाल उर्फ गोरा ने खुद को कुरुक्षेत्र का निवासी बताया, लेकिन जांच में वह पंजाब के सामना का रहने वाला निकला। वहीं नितिन और सागर ने खुद को नाबालिग बताकर बचने की कोशिश की, मगर दस्तावेजों में दोनों बालिग पाए गए। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो और रील अपलोड कर खुद को प्रभावशाली और अमीर दिखाने की कोशिश करते थे। यही दिखावा उनके लिए जाल बन गया। विदेश में बैठे गैंगस्टरों ने ऐसे युवकों की प्रोफाइल खंगालकर उनसे संपर्क किया और उन्हें जल्द पैसा कमाने के सपने दिखाए। महंगी गाड़ियां, मोटी रकम और विदेश में बसाने का लालच देकर उन्हें रंगदारी नेटवर्क में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अमरिंदर सिंह ने बताया कि शनिवार रात तीनों हमलावरों ने पहले रेलवे रोड स्थित निजी अस्पताल में घुसकर 13-14 राउंड फायरिंग की और फिर सिटी मॉल के बाहर भी गोलियां चलाईं। घटना के बाद शहर में नाकाबंदी कर दी गई और रविवार सुबह गांव सुढैल के पास मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों ओर से करीब 25-30 राउंड गोलियां चलीं।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गुरलाल और नितिन गोली लगने से घायल हुए, जबकि तीसरा आरोपी सागर बाइक से गिरकर घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान हथियार सप्लाई, फंडिंग और विदेश में बैठे सरगनाओं तक पहुंचने वाले पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

बदमाशों से मुठभेड़ के बाद जांच करती पुलिस। आर्काइव

बदमाशों से मुठभेड़ के बाद जांच करती पुलिस। आर्काइव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed