फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   SHO removed encroachment from Main Bazaar

Yamuna Nagar News: मेन बाजार से एसएचओ ने हटवाया अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
SHO removed encroachment from Main Bazaar
व्यासपुर में दुकानों के बाहर रखें समान को दुकानों के अंदर रखने के निर्देश देते एसएचओ। संवाद
व्यासपुर। नव वर्ष के आगमन से पहले व्यासपुर के मुख्य बाजार में यातायात जाम की गंभीर समस्या को देखते हुए थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बुधवार को टीम के साथ बाजार अतिक्रमण हटवाया। उन्होंने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपना सामान दुकान के बाहर सड़क पर न रखें। कुलदीप सिंह ने दुकानदारों से कहा कि सड़क आम जनता के आवागमन के लिए होती है न कि व्यावसायिक उपयोग के लिए। सड़क पर सामान रखने से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सभी व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आज तो वह समझाने के लिए आए हैं, लेकिन नव वर्ष से अतिक्रमण हटाओ अभियान सख्ती से लागू किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। कई स्थानों पर दुकानदारों ने स्वयं ही आगे बढ़कर अपना सामान अंदर किया, जिससे सड़क पर यातायात सुचारु हो सका। इस पुलिस कार्रवाई से बाजार में खरीदारी करने आए लोगों और राहगीरों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह अभियान नियमित रूप से चलता रहा तो व्यासपुर का बाजार जाम मुक्त हो सकता है।

व्यासपुर में दुकानों के बाहर रखें समान को दुकानों के अंदर रखने के निर्देश देते एसएचओ। संवाद

व्यासपुर में दुकानों के बाहर रखें समान को दुकानों के अंदर रखने के निर्देश देते एसएचओ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed