{"_id":"66ac24b3e396d441c4035ef7","slug":"shivling-made-from-the-soil-of-char-dham-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-123077-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चार धाम की मिट्टी से बनाया शिवलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चार धाम की मिट्टी से बनाया शिवलिंग
Fri, 02 Aug 2024 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 02 Aug 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अमादलपुर गांव स्थित प्राचीन सूर्यकुंड मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर विशेष रूप से शिवलिंग तैयार किया गया है। इस शिवलिंग को चारों धाम की मिट्टी व नदियों के जल से बनाया गया है।
नौ दिन में वेदपाठी ब्राह्मणों ने शिवलिंग का निर्माण किया है। शिवलिंग का शिवरात्रि पर पूजन व जलाभिषेक होगा। मंदिर के आचार्य त्रिलोक महाराज ने बताया कि शिवलिंग पूजन 108 लीटर गाय का दूध, 11 किलो दही, पांच किलो शहद, पांच किलो शक्कर व 11 किलो घी से होगा। इसमें प्रातः काल भस्म आरती का भाव आनंद होगा। मंदिर के महंत राज चैतन्य महाराज विशेष पूजन को संपादित करेंगे। सभी क्षेत्रवासी यजमान रहेंगे।