फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shivling is the center of faith since the 15th century

Yamuna Nagar News: 15वीं शताब्दी से आस्था का केंद्र है शिवलिंग

Sat, 14 Feb 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 14 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Shivling is the center of faith since the 15th century
श्री ज्योतिर्लिंग सिद्ध पीठ पातालेश्वर महादेव मंदिर का मुख्य भवन। संवाद
अशोक कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। दयालगढ़ स्थित स्वयंभू श्री ज्योर्तिलिंग सिद्धपीठ पातालेश्वर महादेव मंदिर 15वीं शताब्दी से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। स्थानीय मान्यताओं और ऐतिहासिक घटनाओं के कारण यह मंदिर क्षेत्र में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। यहां स्थापित शिवलिंग को स्वयंभू माना जाता है, जिसके दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचते हैं।
मंदिर से जुड़ी मान्यता के अनुसार, जब क्षेत्र में वर्षा नहीं होती थी, तब ग्रामीण मंदिर परिसर में स्थित बावड़ी से जल निकालकर जलहरी और कुंडी में भरते थे। कहा जाता है कि जैसे ही कुंडी पूर्ण रूप से भर जाती थी, उसके बाद वर्षा आरंभ हो जाती थी। इतिहास में यह भी उल्लेख मिलता है कि मुगल काल के दौरान शिवलिंग को खंडित करने के दो प्रयास किए गए थे। स्थानीय जनश्रुति के अनुसार तीसरी बार मुगल यहां लौटकर नहीं आए। इस घटना को श्रद्धालु शिवलिंग की दिव्य शक्ति से जोड़कर देखते हैं।
विज्ञापन

पंडित मुकेश गौतम ने बताया कि वर्षों पूर्व यहां जगन्नाथ पूरी के शंकराचार्य श्री निरंजन देव तीर्थ ने शिवलिंग की तपस्या की थी और इस स्थल को ज्योर्तिलिंग पीठ की संज्ञा दी थी। उनके इस कथन के बाद से मंदिर की ख्याति और अधिक बढ़ गई तथा यह सिद्धपीठ के रूप में प्रसिद्ध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर प्रबंधन समिति के प्रधान डॉ. जर्नादन शर्मा व डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह को मंदिर परिसर में प्रातःकाल विशेष हवन का आयोजन किया जाएगा और जलधारा के साथ प्रातःकालीन शिवलिंग की पूजा के बाद पांच बजे भगवान शिव का गुणगान शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए व्रत का प्रसाद एवं दूध का भंडारे की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंन भक्तों से कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्य अर्जित करने की अपील की है। संवाद

श्री ज्योतिर्लिंग सिद्ध पीठ पातालेश्वर महादेव मंदिर का मुख्य भवन। संवाद

श्री ज्योतिर्लिंग सिद्ध पीठ पातालेश्वर महादेव मंदिर का मुख्य भवन। संवाद

श्री ज्योतिर्लिंग सिद्ध पीठ पातालेश्वर महादेव मंदिर का मुख्य भवन। संवाद

श्री ज्योतिर्लिंग सिद्ध पीठ पातालेश्वर महादेव मंदिर का मुख्य भवन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed