फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shivling found in the excavation of Peepal tree, the center of people's faith

पीपल के पेड़ की खुदाई में मिला शिवलिंग लोगों की आस्था का केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Shivling found in the excavation of Peepal tree, the center of people's faith
यमुनानगर शहर से 23 किलोमीटर दूर गांव ऊंचा चंदना में तालाब के पास शिव मंदिर स्थित है। यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मान्यता के अनुसार 80 वर्ष पूर्व कभी यहां बड़ा पीपल का पेड़ हुआ करता था। पेड़ काफी पुराना होने के चलते सूख गया था। ऐसे में पेड़ काटने के बाद जड़ों की खुदाई की गई तो शिवलिंग मिला था। शिवलिंग मिलने के बाद बुजुर्गों के सुझाव पर वहां मंदिर बनाने का विचार किया गया था। इसके बाद यहां मंदिर बना दिया गया था। तब से यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र बन गया है। मंदिर के बारे में मान्यता है कि जो भी व्यक्ति यहां सच्चे मन से कुछ भी मांगता है तो उसे प्राप्त होता है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम के मुताबिक यहां दशकों पुराना शिवलिंग होने के चलते यह मंदिर श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में दो दिन का शिवपुराण पाठ रखा जाता है। महाशिवरात्रि के बाद यहां भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। भंडारे में भी कईं प्रकार के अलग-अलग व्यंजन भी बनाए जाते हैं। पुजारी ने बताया कि मंदिर पहले काफी पुराना था जिसे तोड़ने के बाद नया निर्माण किया गया था। मंदिर में भगवान शिव के अलावा पार्वती, गणेश, भगवान विष्णु की प्रतिमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed