फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shivalik area will be permoted as eco tourism : CM

शिवालिक क्षेत्र में दिया जाएगा इको टूरिजम को बढ़ावा : सीएम

Tue, 14 Jul 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Tue, 14 Jul 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार शिवालिक क्षेत्र में इको-टूरिजम को बढ़ाने तथा इस क्षेत्र को हर्बल पार्क के रूप में विकसित करने के लिए योजनाएं बना रही है। इसी कड़ी में अरावली क्षेत्र में स्वामी रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण की देखरेख में औषधीय पौधों की प्रजातियां रोपित की जाएगी। वे मंगलवार को छछरौली अनाज मंडी में आयोजित 66वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

 कार्यक्रम में वित्त एवं पर्यावरण मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल भी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में अरावली के मांगरबाणी वन क्षेत्र को बुरी तरह से उजाड़ दिया गया था। मांगरबाणी के स्थानीय लोगों की आस्था को देखते हुए उन्होंने खुद इस क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया और तुरंत मांगरबाणी व इसके आसपास के 500 मीटर के क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनों की अधिकता के कारण यहां होने वाली व्यापक वर्षा के चलते छछरौली तहसील को हरियाणा का चेरापूंजी कहा जाता है।
विज्ञापन


 हरियाणा में केवल यही एकमात्र इलाका है जिसको आज तक सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित नहीं किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कुल 44 लाख हेक्टेयर भूमि है। इसमें से एक लाख 68 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में वन है, जो कि मात्र 3.9 प्रतिशत बनता है। इस वर्ष वन क्षेत्र 6 प्रतिशत करने और भविष्य में इसको 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। वित्त एवं पर्यावरण मंत्री ने कहा कि वन महोत्सव के तहत इस बार वन विभाग न केवल 3 करोड़ पौधे रोपित करेगा, बल्कि उनकी सुरक्षा व पोषण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वन एवं वृक्ष आच्छादित क्षेत्र कुल भौगोलिक क्षेत्र का 20 प्रतिशत होना चाहिए। उनका लक्ष्य है कि इस सरकार के वर्तमान कार्यकाल में वन एवं वृक्ष आच्छादित क्षेत्र को 10 प्रतिशत तक किया जाए। विधानसभा अध्यक्ष एवं जगाधरी के विधायक कंवर पाल ने कहा कि जब से इस पहाड़ी क्षेत्र से पेड़ कटने शुरू हुए हैं, तब से भूमिगत जलस्तर नीचे चला गया है। अंबाला लोकसभा क्षेत्र के सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि पूर्व की सरकारों के कार्यकाल इस क्षेत्र के साथ भेदभाव किया जाता रहा, परंतु मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंबाला लोकसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

वन विभाग के प्रधान सचिव अमित झा ने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने अनाज मंडी परिसर में पौधारोपण किया और वन विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करने के अलावा चार एंबुलेंस वाहनों को जनसेवा के लिए समर्पित किया। कार्यक्रम में साढौरा के विधायक बलवंत सिंह, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा, नारायणगढ के विधायक नायब सिंह सैनी, डीसी डॉ. एसएस फूलिया, एसपी डॉ. अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

स्टोन क्रेशर व प्लाइवुड के लाइसेंस धारकों से एक-एक एकड़ में पौधरोपण करने का किया आह्वान
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यमुनानगर क्षेत्र  के लगभग 400 स्टोन क्रेशर व प्लाइवुड उद्योगों के लाइसेंस धारकों से आह्वान किया कि वे एक-एक एकड़ जगह में पौधारोपण करके वन क्षेत्र बनाएं। पौधरोपण के इस कार्यक्रम में प्रथम 10 स्थानों पर आने वाले लाइसेंसधारकों को एक-एक लाख रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।

 

काला हिरण को बचाने के लिए सम्मानित हुई हिसार की ग्राम पंचायत डोभी

मुख्यमंत्री ने उल्लेखनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित
यमुनानगर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 66वें वन महोत्सव कार्यक्रम में पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न व्यक्तियों तथा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया।            
मुख्यमंत्री ने हिसार जिले की ग्राम पंचायत डोभी को वन्य जीव जंतुओं विशेषकर काला हिरण को बचाने में बढ़-चढ़कर योगदान करने के लिए सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत डोभी ने वर्ष 2013-14 में 42 हैक्टेयर, वर्ष 2014-15 में 30 हैक्टेयर भूमि पर पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने महम रेंज की ग्राम वन समिति गिरावड़, यमुनानगर जिले में जगाधरी रेंज की ग्राम वन समिति स्यालवा, जिला कुरुक्षेत्र की ग्राम वन समिति नलवी को पेड़ लगाने और नारायणगढ़ रेंज के खेड़की गांव की एकता स्वयं सहायता समूह को रसायन मुक्त सब्जियां उगाने के लिए सम्मानित किया।


इसके अलावा यमुनानगर के जय दुर्गा स्वयं सहायता समूह, गुलाबगढ़, टोहाना के के लहरिया के बालाजी स्वयं सहायता समूह, रोहतक के दतौर गांव की हनुमान स्वयं सहायत समूह, रेवाड़ी के डहिना गांव बजरंग बली स्वयं सहायता समूह, करनाल के अराईपुरा गांव की ज्योति स्वयं सहायता समूह को सम्मानित किया। वहीं, संजय कोडान वन दरोगा को वर्ष 2007-08 में आयोजित मिस्टर पिंजौर प्रतियोगिता तथा 19 जून को अफ्रीका की सर्वोच्च पर्वत किलीमांजरो पर सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी करने के लिए सम्मानित किया गया।

 इसी प्रकार जींद रेंज के वन दरोगा कर्मबीर, जींद के ही राजेंद्र, जिला रोहतक के गांव बणयाणी के ओमकार, तथा जिला रोहतक के राजाराम गांव भिड़ताना को भी सम्मानित किया गया। राजकीय स्कूल, हरिपुर काम्बोज यमुनानगर के ड्राइंग टीचर प्रताप को 30 साल से रंगोली के लिए तथा राजकीय मिडिल स्कूल फर्कपुर यमुनानगर के ड्राइंग टीचर लोक राम को 25 साल से रंगोली करने के लिए सम्मानित किया गया।


वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान हुई भाषण प्रतियोगिता में यमुनानगर के न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल के रमेश को प्रथम स्थान, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल जगाधरी के दीक्षांत जौहर को द्वितीय तथा न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल यमुनानगर के माधव को तृतीय पुरस्कार मिला। चित्रकारी प्रतियोगिता में जगाधरी स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की छात्रा ओजस्वी को प्रथम, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल जगाधरी के मंशुल सिंह को द्वितीय तथा भगवान परशुराम पब्लिक स्कूल जगाधरी की छात्रा खुशी वालिया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वन विभाग की प्रदर्शनी में छह स्टाल लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed