फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   She raped the girl by marrying fraud, the accused absconded on the pretext of a job

धोखे से शादी कर युवती से किया दुष्कर्म, नौकरी का बहाना बनाकर आरोपी हुआ फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
She raped the girl by marrying fraud, the accused absconded on the pretext of a job
यमुनानगर। पीजी में रहने वाले एक युवक पर शहर की एक युवती ने फर्जी शादी कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि शादी के बाद संबंध बनाकर आरोपी जिरकपुर फरार हो गया। अब आरोपी ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया है। आरोप है कि आरोपी ने उससे फर्जी शादी कर संबंध बनाए। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक समेत सात लोगों को नामजद करते हुए अन्य पर धोखाधड़ी, दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां टिफन सप्लाई का काम करती है। इस दौरान उसकी मां की मुलाकात एक पीजी के वाचमैन से हुई। वाचमैन ने उसकी मां को पीजी में रहने वाले रोहित नाम के युवक से उसकी शादी की बात रखी। उसकी मां ने रोहित को देखा और रिश्ता तय कर लिया। 22 अप्रैल को पीजी में रहने वाले दिनेशचंद, विक्की, सतीश वाचमैन, पूजा, अंकित व अन्य के साथ मिलकर उसकी शादी रोहित से करवा दी। शादी के बाद वह रोहित के साथ उसकी पत्नी बनकर पीजी में रही। इस दौरान रोहित ने उसके साथ संबंध बनाए। पांच मई को आरोपी रोहित उसे जिरकपुर फाइनेंस ऑफिस में नौकरी करने की बात कहकर चला गया लेकिन इसके बाद वह वहां से नहीं आया। इसके बाद पीजी में रहने वाले अन्य आरोपियों ने उसके पीजी रूम से उसे निकाल दिया। जब उसने रोहित से फोन पर बातचीत की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। अब आरोपी ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया है। आरोप है कि आरोपी ने उससे फर्जी शादी रचाकर दुष्कर्म किया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने मामले में आरोपी रोहित समेत उसका साथ देने वाले सात लोगों को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed