फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shardiya Navratri from today, temples decorated with flowers and colorful lights

Yamuna Nagar News: हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और वेस्ट यूपी में अभी देर से आएगी सर्दी

Thu, 03 Oct 2024 07:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 03 Oct 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri from today, temples decorated with flowers and colorful lights
यमुनानगर। अक्टूबर से सर्द मौसम की शुरूआत मानी चाहती है। यही मौसम है जिसे उत्तर भारत में गुलाबी ठंड का मौसम कहा जाता है। लेकिन, इस बार मानसून की बदली चाल ने गुलाबी ठंड के इंतजार को बढ़ा दिया है। इस बाद हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और वेस्ट यूपी में अक्टूबर माह में रात को गर्मी का अहसास रहेगा। हाल ही में भारत मौसम विभाग ने आगामी मौसम को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट की माने तो इस बार भरत के अधिकांश हिस्सों में अक्टूबर माह में सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है। जिस कारण न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। जिससे रात का गर्मी का अहसास बना रहेगा। मौसम का यह असर दिल्ली, वेस्ट यूपी और इस क्षेत्र से सटे हरियाणा और एनसीआर में भी महसूस किया जाएगा।
विज्ञापन

ये है मौसम में बदलाव कारण
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार की माने तो भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र पर तटस्थ अल नीनो स्थितियों के मानसून के बाद धीरे-धीरे ला-निना परिस्थिति में बदलने तथा मानसून वापसी में देरी हुई है। देरी के कारण अक्टूबर महीने के दौरान प्रादेशिक वर्षा सामान्य से अधिक रह सकती है। यही कारण अक्टूबर से दिसम्बर तक की मानसून पश्चात ऋतु के दौरान कुल समेकित वर्षा सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इसी क्रम में अक्टूबर के दौरान देश ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य अथवा सामान्य से अधिक रहने के कारण मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहने की संभावना है।
विज्ञापन


-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed