फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shadow of rain looms over CET

Yamuna Nagar News: सीईटी पर मंडराया बारिश का साया

Thu, 24 Jul 2025 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 24 Jul 2025 03:58 AM IST
विज्ञापन
Shadow of rain looms over CET
यमुनानगर। शहर में 26 व 27 जुलाई को सीईटी की परीक्षा पर इस बार बारिश का साया मंडरा रहा है। जिले में 47 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहींे मौसम विभाग परीक्षा से पहले तेज बारिश होने की संभावना जता रहा है और बारिश का पानी इन परीक्षा केंद्रों में घुसने की भी आशंका है।
विज्ञापन

इसलिए नगर निगम के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों के साथ लगते नालों की सफाई के आदेश जारी कर दिए हैं ताकि परीक्षा के दिन बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर इनमें न घुसे। कर्मचारी अभी से नालों की सफाई में जुट गए हैं।
विज्ञापन

यहां बनाए गए हैं सीईटी के परीक्षा केंद्र : आनंद पब्लिक स्कूल प्रोफेसर कॉलोनी, आर्य कन्या सीसे स्कूल जगाधरी, चौधरी देवी लाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन भगवानगढ़ बूड़िया रोड़, डीएवी गर्ल्स कॉलेज, डीएवी पब्लिक स्कूल प्राेफेसर कॉलोनी, डीएवी सीसे स्कूल नजदीक मधु होटल, डीडी अग्रवाल सीसे स्कूल जगाधरी, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल बूड़िया रोड को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जीएनजी गर्ल्स कॉलेज संतपुरा रोड, राजकीय कन्या सीसे स्कूल नजदीक बस स्टैंड जगाधरी, राजकीय आदर्श संस्कृति सीसे स्कूल टाउन हॉल जगाधरी, राजकीय सीसे स्कूल बूड़िया, राजकीय सीसे स्कूल कैंप, राजकीय सीसे स्कूल मॉडल कॉलोनी, गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर, हिंदू गर्ल्स कॉलेज जगाधरी, हिंदू पब्लिक स्कूल जगाधरी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इंडियन पब्लिक स्कूल बूड़िया चौक, महर्षि विद्या मंदिर स्कूल अंबाला रोड जगाधरी में परीक्षा केंद्र होगा।

इसी तरह एमएलएन कॉलेज यमुनानगर, एमएलएन सीसे स्कूल, नजदीक एमएलएन कॉलेज, मुकंद लाल पब्लिक स्कूल सरोजनी कॉलोनी, नेशनल कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक अंबाला रोड जगाधरी, नेशनल पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र रोड, न्यू इरा सीसे स्कूल प्रेम कॉलोनी यमुनानगर, न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल नजदीक राजकीय आईटीआई यमुनानगर, एसडी मॉडल सीसे स्कूल छोटी लाइन जगाधरी को केंद्र बनाया गया है। वहीं एसडी पब्लिक स्कूल हुडा रोड जगाधरी, एसडी सीसे स्कूल छोटी लाइन, एसजीएन गर्ल्स सीसे स्कूल संतपुरा, सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल नहर कॉलोनी रोड, संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन संतपुरा, संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल व सरस्वती पब्लिक स्कूल छछरौली हाईवे को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed