{"_id":"581f6dff4f1c1bf37eb37724","slug":"sgpc-deputy-presedent-baldev-kayampuri-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलदेव कायमपुरी बने एसजीपीसी के वरिष्ठ उपप्रधान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलदेव कायमपुरी बने एसजीपीसी के वरिष्ठ उपप्रधान
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
यमुनानगर
- फोटो : यमुनानगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। उपमंडल बिलासपुर के गांव कायमपुर से एसजीपीसी सदस्य बलदेव सिंह कायम पुर को शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति का वरिष्ठ उपप्रधान व सरदार कृपाण सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सिख समुदाय के लोगों में उत्साह है। रविवार सुबह जैसे ही बलदेव सिंह कायमपुर कपाल मोचन स्थित दसवीं पातशाही गुरुद्वारा साहिब में शीश झुकाने पहुंचे, तो आस पास के कस्बों व गांवों से आई सिख संगत ने फूल मालाएं पहना कर उनका स्वागत किया और लड्डू बांटें। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की ओर से मैनेजर नरेंद्र सिंह ने बलदेव सिंह को सरोपा व कृपाण भेंट कर सम्मानित किया।
नरेंद्र सिंह ने बताया कि बलदेव सिंह को सीनियर उपप्रधान नियुक्त किए जाने से हरियाणा, पंजाब सहित सभी प्रदेशों में विकास की एक परिभाषा गठित होगी। नवनियुक्त वरिष्ठ उपप्रधान बलदेव सिंह ने कहा कि एसजीपीसी ने हमेशा शिक्षा को मजबूत बना कर अधिक से अधिक शिक्षण संस्थान खोले हैं। बलदेव सिह कायमपुर सहित उपस्थित सिख संगत ने अकाल तख्त का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल व उपमुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल की दूरदर्शिता का परिणाम है कि पहली बार हरियाणा प्रदेश के जिला यमुनानगर के वर्कर को शिरोमणी कमेटी का उच्च पद दिया गया है। इस दौरान नरेंद्र सिंह, तेजा सिंह, इंद्र जोत सिंह, सुरिंद्र सिंह, जसपाल सिंह, जसपाल भट्टी, बाबा लाड़ी, सरदार जगीर सिंह, कुलजीत सिंह, सुरिंद्र सिंह, जसवंत सिंह, हरमनजीत सिंह, अमनदीप सिंह, करतार सिंह, बलदेव सिंह, हर भजन सिंह, जसबीर सिंह, मनप्रीत सिंह, अवतार सिंह, जसवंत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।