{"_id":"67b22e61d73d6cb41f01722b","slug":"sexual-exploitation-of-a-girl-on-the-pretext-of-marriage-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-133214-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण
Sun, 16 Feb 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। एक युवक ने युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। इसके बाद उसे मिलने के लिए बुलाया और होटल में ले गया। वहां पर शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। आरोपी ने अपनी शादी का कार्ड व्हाट्सएप पर भेजकर धमकी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला थाना जगाधरी शहर का है।
एक युवती ने थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी छह माह पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। 11 फरवरी को युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया तो वह जगाधरी बस स्टैंड पर पहुंच गई। जहां पर वह दोनों पास के ही एक होटल के कमरे में गए। इसके बाद रोहित ने उससे कोर्ट मैरिज करने की बात कहते हुए उसका यौन शोषण किया। युवती का आरोप है कि इस बाद आरोपी उसे बीच रास्ते में ही छोड़कर चला गया।
दो दिन बाद उसने शादी का कार्ड वाट्सअप कर भेजा और धमकी दी कि जो करना है कर ले। इसके बाद युवती ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक रोहित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।