फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sewerage overflows in front of Shri Ram Park, people upset

Yamuna Nagar News: श्री राम पार्क के सामने सीवरेज ओवरफ्लो, लोग परेशान

Tue, 10 Mar 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Sewerage overflows in front of Shri Ram Park, people upset
श्री राम पार्क के सामने ओवरफ्लो होता सीवरेज का गंदा पानी। संवाद
यमुनानगर। शहर के श्री राम पार्क के सामने पिछले कई दिनों से सीवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो होने से आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फैले गंदे पानी के कारण क्षेत्र में बदबू के कारण राहीगरों का यहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन




स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार नगर निगम और संबंधित विभाग को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। सड़क पर जमा सीवरेज के पानी के कारण वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन गुजरने पर गंदा पानी उछलकर आसपास खड़े लोगों और दुकानों तक पहुंच जाता है। इससे लोगों में रोष भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन




गंदे पानी के छींटे पड़ते हैं:


चोपड़ा गार्डन निवासी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सीवरेज का पानी सड़क पर फैलने से आसपास का वातावरण खराब हो गया है। बदबू के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। सड़क के पास से गुजरने वाले वाहनों के कारण गंदे पानी के छींटे पड़ जाते हैं, जिससे उन्हें कई बार दफ्तर जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गली से निकलना मुश्किल
कैंप निवासी प्रमोद कांबोज ने बताया कि वह रोजाना अपनी लैब पर जाने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सीवरेज के पानी से उठने वाली तेज बदबू के कारण यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है।



वहीं चोपड़ा गार्डन के हरि नारायण शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी इस समस्या को लेकर नाराजगी जताई उनका कहना है कि सड़क पर जमा गंदा पानी संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ा रहा है। पार्क में घूमने आने वाले लोगों और आसपास रहने वाले परिवारों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जल्द से जल्द सीवरेज लाइन की सफाई करवाई जाए और समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।



पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को समस्या के बारे में कई बार अवगत करा चुके हैं लेकिन अधिकारियों का ध्यान सीवरेज की तरफ नहीं जा रहा है, सदन की बैठक में भी सीवरेज की समस्या को रखा गया था लेकिन अधिकारी पार्षदों की भी बात नहीं मान रहे।




पार्षद प्रतिनिधि, अंकित कपिल, वार्ड 22

श्री राम पार्क के सामने ओवरफ्लो होता सीवरेज का गंदा पानी। संवाद

श्री राम पार्क के सामने ओवरफ्लो होता सीवरेज का गंदा पानी। संवाद

श्री राम पार्क के सामने ओवरफ्लो होता सीवरेज का गंदा पानी। संवाद

श्री राम पार्क के सामने ओवरफ्लो होता सीवरेज का गंदा पानी। संवाद

श्री राम पार्क के सामने ओवरफ्लो होता सीवरेज का गंदा पानी। संवाद

श्री राम पार्क के सामने ओवरफ्लो होता सीवरेज का गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed