{"_id":"682e325f5b1814f1190b19ce","slug":"sewer-lines-are-jammed-even-before-monsoon-roads-are-also-breaking-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-138085-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मानसून से पहले ही सीवरेज लाइनें जाम, सड़कें भी टूट रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मानसून से पहले ही सीवरेज लाइनें जाम, सड़कें भी टूट रहीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मानसून आने वाला है। इसके बाद भी शहर में सीवरेज की पाइप लाइनें जाम हैं। कई जगह मैनहोल से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है। लंबे समय से जलभराव के कारण गलियों-सड़कें भी टूट रहीं हैं।
यमुनानगर व जगाधरी शहर में सीवरेज के पाइप लाइनों की लंबाई करीब 800 किलोमीटर है। इतनी लंबी पाइप लाइनों की सफाई के लिए जन स्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग के पास महज तीन बड़ी व दो छोटी जेटिंग मशीनें हैं। इन्हीं के सहारे अफसर विभाग के कर्मचारियों व एजेंसी से सीवरेज की पाइप लाइनों की सफाई करवा रहे हैं, पर मशीनों की कमी सफाई कार्य में बाधा बन रही है।
मानसून से पहले जलभराव वाले क्षेत्रों में लोग अपने घर के बाहर व आसपास सीवरेज की पाइप लाइनों की सफाई करना चाहते हैं। जिन क्षेत्रों में बार-बार सीवरेज की पाइप लाइन जाम हो जाती है या मौजूदा समय में जाम हैं, ऐसे लोग शिकायतें भी कर रहे हैं। कई शिकायतें ऐसी आ रहीं हैं, जिनमें मशीनों से ही सफाई संभव है। मशीनें दूसरे क्षेत्रों में लाइनों की सफाई में लगे होने से अन्य क्षेत्रों में सीवरेज की पाइप लाइनों की सफाई के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है।