{"_id":"6aa6fcfa286f5bb8750ed496","slug":"sewage-water-flowing-onto-the-road-due-to-a-blocked-sewer-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-162817-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सीवरेज ब्लॉक होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सीवरेज ब्लॉक होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी
Mon, 14 Sep 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
सीवरेज ओवरफ्लो होने से सड़क किनारे खड़ा गंदा पानी। पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। वार्ड नंबर 16 की कृष्णा नगर कॉलोनी में सीवरेज ब्लॉक होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया है। इससे न केवल कॉलोनी में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है, बल्कि आसपास के घरों में रहने वाले लोगों का भी रहना दूभर हो गया है।
कॉलोनी निवासी राजिंद्र कुमार, संजय सिंह, अमरदीप सिंह, शिवानी और संतोष कुमारी आदि ने बताया कि वह लोग करीब एक माह से परेशान हैं। समस्या से कई बार वार्ड के पार्षद, अधिकारियों, जेई और एसडीओ को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद सीवरेज की सफाई नहीं होने से सड़क पर लगातार गंदा पानी जमा हो रहा है। लोगों के अनुसार करीब एक महीने से वे पार्षद के घर के चक्कर लगा रहे हैं।
सुदर्शन कुमार ने बताया कि सड़क पर गंदा पानी खड़ा रहने से दिनभर बदबू आती रहती है। ऐसे हालात में घरों में बैठना और खाना खाना तक मुश्किल हो गया है। सड़क से गुजरने वाले लोगों को भी गंदे पानी और दुर्गंध से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा ढांपकर निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ब्लॉक सीवर घरों में बैक मार रहा है। गली से घरों तक गंदगी फैल रही है। इससे लोगों को बीमारी फैलने का डर सता रहा है। कॉलोनी निवासियों ने बताया कि बरसात के दिनों में गंदे पानी से बीमारियां बहुत जल्दी फैलती हैं।
गली में कई बच्चे विभिन्न संक्रामक रोगों का शिकार हो चुके हैं। त्वचा संबंधी लोगों को परेशानियां हो रही है। मक्खी-मच्छरों की भरमार हो गई है। लोगों ने कहा कि वे पार्षद से अधिकारियों तक जा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
कृष्णा नगर कॉलोनी में सीवरेज ब्लॉक होने की समस्या की जानकारी मिली है। सोमवार को ही मशीन से सीवरेज की सफाई करवाई जाएगी, ताकि लोगों को परेशानी से राहत मिल सके। - गौतम शर्मा, जेई नगर निगम।