फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Seven shopkeepers were fined for littering

Yamuna Nagar News: गंदगी फैलाने पर सात दुकानदारों के चालान

Fri, 06 Mar 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 06 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Seven shopkeepers were fined for littering
गंदगी फैलाने वाले दुकानदार का चालान करती निगम की टीम। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। खुले में गंदगी डालने व सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर नगर निगम की टीम ने वीरवार को बड़ी कार्रवाई की। नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में सात दुकानदारों के नगर निगम की टीम ने चालान कर जुर्माना वसूला।
उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त प्रीति व अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार के निर्देशों पर सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, सुशील शर्मा, प्रदीप दहिया की टीम ने रेलवे रोड व रादौर रोड पर अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे रोड पर सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को भी समझा और अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन


नगर निगम की टीम पहले रेलवे रोड पर पहुंची। सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर निगम की टीम ने यहां फल विक्रेता व फूड विक्रेता का चालान किया। साथ ही सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए अतिक्रमण को साफ कराया। इसके बाद सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा की टीम रादौर रोड पहुंची। यहां निगम टीम ने जोडियो गुरुद्वारा के पास खुले में मीट काट रहे दो दुकानदारों के चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान यह पाया गया कि ये विक्रेता सड़क किनारे अस्थायी ठेले व खोखे खोलकर उनमें मीट काट रहे थे। जबकि सड़क किनारे व धार्मिक स्थल के पास ऐसा नहीं किया जा सकता। इससे आम जन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा इसी मार्ग पर खुले में गंदगी डालने पर दो दुकानदारों व प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर एक दुकानदार का सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा की टीम ने चालान किया। दुकानदारों ने दुकानों के आगे खुले में कचरा डाला हुआ था।

निगम की टीम ने दुकानदारों को गंदगी डालने के लिए डस्टबिन का इस्तेमाल करने और खुले में गंदगी न फैलाने के प्रति समझाया। दुकानदारों को यह भी चेतावनी दी कि यदि दोबारा खुले में कचरा फैलाते पाए गए तो केवल चालान ही नहीं, बल्कि उनके सामान को जब्त करने जैसी सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने शहरवासियों से अपील की कि वे शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें और खुले में कचरा फैलाने से बचें, ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed