{"_id":"693f102364e9e7f5d7066c01","slug":"seven-shopkeepers-fined-for-encroachment-and-littering-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-148220-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अतिक्रमण और गंदगी फैलाने पर सात दुकानदारों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अतिक्रमण और गंदगी फैलाने पर सात दुकानदारों के चालान
Mon, 15 Dec 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
मीरा बाई बाजार में दुकानदार का चालान करते सीएसआई। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम की टीम ने मीरा बाई बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सीएसआई अनिल नैन ने अतिक्रमण करने पर चार दुकानदारों और गंदगी फैलाने पर तीन चालान किए। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देश पर की गई।
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर वार्ड एक से सात तक सीएसआई हरजीत सिंह व वार्ड आठ से 15 तक सीएसआई अनिल नैन व वार्ड 16 से 22 तक सीएसआई विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ दस्ते बनाए गए हैं। कुछ दिन पहले भी निगम की टीम ने मीरा बाई बाजार से अतिक्रमण हटाया था, तब सीएसआई अनिल नैन ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर चालान करने और सामान जब्त करने की चेतावनी दी थी।
देर शाम सीएसआई अनिल नैन के नेतृत्व में निगम की टीम फिर मीरा बाई मार्केट पहुंची। टीम ने वर्कशॉप रोड से मीरा बाई मार्केट में अतिक्रमण हटाना शुरू किया गया। जैसे ही निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। निगम की कार्रवाई को देख दुकानदार स्वयं अपना सामान उठाकर अंदर रखने लगे। इस दौरान अतिक्रमण करने पर एक के बाद एक चार दुकानदारों के चालान किए और सामान जब्त किया।
विज्ञापन
इसके अलावा बाजार में कुछ दुकानदारों ने खुले में गंदगी फैलाई थी। सीएसआई अनिल नैन ने गंदगी फैलाने पर तीन दुकानदारों के चालान किए। उन्होंने दुकानदारों को समझाया कि अतिक्रमण करने से आमजन को परेशानी होती है। सड़क पर जाम लगने से कई बार आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की सेवाएं प्रभावित होती हैं, इसलिए सभी दुकानदार सड़क पर सामान न रखकर दुकान के अंदर रखें।