फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Seven family members were beaten up after entering the house.

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर परिवार के सात सदस्यों को पीटा

Sun, 26 Oct 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 26 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Seven family members were beaten up after entering the house.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना सदर जगाधरी क्षेत्र के गांव रूल्लाखेड़ी में परिवार के सात सदस्यों की घर में घुसकर पिटाई कर दी गई। आरोप गांव के ही दस लोगों पर है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में गांव रूल्लाखेड़ी निवासी समीता ने बताया कि परिवार का कुछ दिन पहले गांव के विनोद व गोलू उर्फ लीलू से किसी बात पर कहासुनी हुई थी। अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया, पर उसके बाद से विनोद व गोली व उनके परिवार के लोग रंजिश रखने लगे। समीता का आरोप है कि 20 अक्तूबर को रात करीब नौ बजे विनोद, गोलू और अंकुश, रमेश, सतीश, शुभम, विसम, ललित, परमानंद व पलसिया के साथ घर में घुस आए।
विज्ञापन

इन लोगों ने पिटाई कर उसे, बहन खुशी, चाचा, दादी, दादा, मां व बाला आंटी को घायल कर दिया। शोर सुनकर पड़ोस के लोग आए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बाद में इनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने सभी दस लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को रॉड से पीटने पर तीन नामजद
थाना साढौरा क्षेत्र के गांव खेड़ा हैबतपुर में युवक की गांव के तीन युवकों ने रॉड से पिटाई कर दी। इस शिकायत पर साढौरा पुलिस ने तीनों युवकों को विभिन्न धाराओं में नामजद कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव के रघुवीर सिंह ने बताया कि 24 अक्तूबर को उसकी गांव के अंकित, विक्रांत उर्फ चिंटू व हैप्पी से किसी बात पर कहासुनी हुई। इसी पर गुस्साए अंकित, विक्रांत व हैप्पी ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। इसके बाद तीनों हमलावर भाग गए। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed