फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   servant steal 1.25 lakh jwellary from house

घर से सवा लाख के गहने चोरी कर नौकरानी फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
servant steal 1.25 lakh jwellary from house
बुड़िया में नौकरानी घर से सवा लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार हो ई। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर आरोपी नौकरानी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव बुड़िया निवासी रणजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने घर पर गांव की ही कृष्णा को काम करने के लिए रखा था। 30 सितंबर को वॉह किसी काम से घर से बाहर गया था। इस दौरान कृष्णा घर पर ही थी। शाम को जब वह वापस आया तो कृष्णा काम खत्म करके अपने घर चली गई। मगर उसके बाद काम पर नहीं आई। रणजीत सिंह ने बताया कि परिवार के सदस्य घर की अलमारी चैक करने लगे तो उन्हें वहां से सोने के आभूषण गायब मिले। यह देखकर वह हैरान रह गया। उसने आरोप लगाया कि कृष्णा ने ही घर से आभूषण चोरी किए हैं। उसने बताया कि चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब सवा लाख रुपये है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी महिला कृष्णा के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed