फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Servant of Zilla Parishad Vice President assaulted

Yamuna Nagar News: जिला परिषद के उपाध्यक्ष के नौकर से मारपीट

Thu, 27 Jul 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 27 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Servant of Zilla Parishad Vice President assaulted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जठलाना।जठलाना थाना क्षेत्र के गांव खजूरी में राजपूत समाज ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका। इस दौरान जब जिला परिषद के उपाध्यक्ष अग्नि विजय के पिता देवेंद्र चौहान व छोटा भाई पृथ्वी सिंह वहां से गुजर रहे थे। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ बहसबाजी की और उनके नौकर बरखा राम के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि उसे जातिसूचक शब्द भी कहे गए। नौकर बरखा राम की शिकायत पुलिस ने छह आरोपियों पर मामाला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देवेंद्र चौहान के नौकर खजूरी निवासी बरखा राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह देवेंद्र चौहान पैलेस की चाबी लेने के लिए उसके पास आए थे। यहां से करीब 11 बजे वह देवेंद्र चौहान और पृथ्वी के साथ यमुनानगर जा रहा था। जब वह खजूरी अड्डे के नजदीक पहुंचे तो कुछ लोगों ने रोड जाम किया हुआ था। वह गाड़ी साइड में लगाकर खड़ा था।
विज्ञापन

तभी कुछ देर बाद खजूरी निवासी परमवीर उर्फ सन्नी व साहिल राणा आए। आरोप है उन्होंने जाति सूचक शब्द कहे और गाली गलौज करते हुए थप्पड़ लात मारते हुए कपड़े फाड़ दिए। जैसे ही पृथ्वी बचाने आया तो राजू उर्फ नीतू, शिवम, लोकेश व राजकुमार ने धक्का देते हुए उन पर हमला कर दिया। अब उसकी जान को खतरा है। आरोपियों ने जाते हुए धमकी दी कि यदि पुलिस कार्रवाई करवाई तो जान से मार देंगे। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। जठलाना थाना पुलिस ने मामले में खजूरी निवासी परमवीर उर्फ सन्नी, साहिल राणा, राजू उर्फ नीतू, शिवम, लोकेश व राजकुमार पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिल राणा कहा कि किसी भी भाजपा नेता की एंट्री गांव में पूरी तरह से बंद कर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि धरना-प्रदर्शन के दौरान जिला परिषद के वाइस चेयरमैन के पिता देवेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और उनके साथ बदतमीजी की, जिसके बाद उनका विरोध किया गया।
शिकायत के आधार पर छह आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - संदीप कुमार, थाना प्रभारी जठलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed