फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sero survey could not start, Yamunanagar

नहीं शुरू हो सका सीरो सर्वे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Sero survey could not start, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में लोगों के अंदर एंटीबॉडी जांचने को मंगलवार से शुरू होने वाला सर्वे स्थगित हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ऐसा पूरे प्रदेश में हुआ है। सर्वे को लेकर फिर से तारीख दी जाएगी। सर्वे कराने को लेकर कुछ गाइडलाइन में परिवर्तन किया जाएगा। सर्वे में 400 लोगों के सैंपल लिए जाने थे, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। कलस्टर वाइज सर्वे कराने को 20 टीमें गठित की गई थी।
पिछले वर्ष भी स्वास्थ्य विभाग ने लोगों में एंटीबाडी जांचने के लिए दो बार सर्वे कराया था। पहली बार 22 अगस्त को सीरो सर्वे कराया था। 850 लोगों के सैंपल जांच अलग-अलग जगहों से लिए गए थे। पहले राउंड के सीरो सर्वे में 8.5 फीसदी लोग ऐसे मिले थे। जिनके अंदर से कोरोना होकर गुजर चुका है। दूसरा सर्वे 20 अक्टूबर को हुआ, जिसमें 751 सैंपल लिए गए थे। इसमें 28 फीसदी लोग ऐसे मिले थे। जिनके अंदर से कोरोना होकर गुजर चुका था। उनमें एंटीबाडी बन चुकी थी।
विज्ञापन

विभागीय टीमों को मंगलवार से रादौर, नाहरपुर, बिलासपुर व छछरौली में ग्रामीण क्षेत्रों में और शहरी क्षेत्रों में हुडा, मुखर्जी पार्क, गांधीनगर, गंगानगर कालोनी, कैंप, आजादनगर, पुराना हमीदा में सर्वे करना था। टीम में लैब टेक्निशियन, मेडिकल आफिसर और पैरामेडिकल स्टाफ रहेगा। कुछ दिनों के बाद शासन की गाइडलाइन आने पर फिर से सर्वे शुरू होगा। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि दोबारा से शासन की ओर से गाइडलाइन आएंगी, तभी सीरो सर्वे हो पाएगा। शायद गाइडलाइन में परिवर्तन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीरो सर्वे में बच्चे भी शामिल
सीरो सर्वे में बच्चों की भी एंटीबॉडी जांचने को सैंपल लिए जाने थे। कोरोना की दूसरी लहर में बच्चे भी चपेट में आए थे। बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत होती है। ऐसे में कुछ ऐसे भी बच्चे हो सकते हैं, जिनके अंदर से कोरोना होकर गुजर चुका होगा। सैंपल लेने के लिए कैटेगरी बनाई गई है। शासन से गाइडलाइन आने के बाद ही दोबारा से सर्वे हो पाएगा। जिसमें एक कलस्टर से 12 सैंपल 18 वर्ष की आयु से अधिक, छह सैंपल 10 वर्ष की आयु से 17 वर्ष की आयु तक और दो सैंपल छह से नौ वर्ष की आयु वालों सैंपल लिए जाएंगे। एडल्ट से सैंपल के तौर पर पांच मिली ब्लड और बच्चे से दो या तीन मिली ब्लड लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed