फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sentencing today for person convicted of possessing banned pills

Yamuna Nagar News: प्रतिबंधित गोलियां रखने के दोषी को सजा आज

Tue, 14 Jul 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 14 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Sentencing today for person convicted of possessing banned pills
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। 480 प्रतिबंधित गोलियों के साथ पकड़े गए आरोपी मुकंद विहार कॉलोनी निवासी हर्ष को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश दानिश गुप्ता की अदालत ने दोषी करार दिया है। अदालत 14 जुलाई को सजा सुनाएगी। नामजद जसवंत कॉलोनी निवासी मनप्रीत को पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर बरी कर दिया गया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल के एएसआई अमित कुमार की शिकायत पर फर्कपुर थाना पुलिस ने 13 अक्तूबर 2020 को मामला दर्ज किया था। पुलिस टीम गश्त के दौरान कांसापुर रोड पर मौजूद थी। संदेह के आधार पर हर्ष को काबू कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान हर्ष के कब्जे से 480 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने सहआरोपी मनप्रीत को भी गिरफ्तार किया था। अदालत नने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed