फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Senior Citizens Club celebrated Christmas with school children

Yamuna Nagar News: वरिष्ठ नागरिक क्लब ने स्कूल बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस

Thu, 25 Dec 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 25 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Senior Citizens Club celebrated Christmas with school children
निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं के साथ मुख्य अति​थि व स्टाफ। संवाद
यमुनानगर। सेक्टर-17 स्थित वरिष्ठ नागरिक क्लब के सदस्यों ने बुधवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला (नंबर-8) रामपुरा के बच्चों और स्कूल स्टाफ के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन कार्यक्रम आयोजित किया। स्कूल प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान दुखी, बीमार, परेशान, असहाय लोगों और नशे की लत से जूझ रहे व्यक्तियों के कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की गई। इस अवसर पर बच्चों के लिए पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। क्लब के सचिव ब्रजपाल सिंह राठी ने कहा कि क्रिसमस ईसा मसीह के जन्म का उत्सव है, जो लोगों को एकजुट करता है और समाज में प्रेम, भाईचारे व एकता की भावना को बढ़ावा देता है। इस मौके पर सतपाल पंवार, रोशनलाल कैंसे, विनोद भारद्वाज, राजेंद्र वालिया सहित स्कूल स्टाफ अनिल कुमार (हेड टीचर) और विनोद कुमार अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed