फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Semal tree falls on highway; traffic disrupted for hours

Yamuna Nagar News: हाईवे पर गिरा सिंबल का पेड़, घंटों बाधित रहा यातायात

Sat, 09 May 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 09 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Semal tree falls on highway; traffic disrupted for hours
अराइयांवाला गांव के पास पेड़ गिरने से हाईवे बाधित हुआ यातायात। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। अराइयांवाला के पास जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ा सिंबल का पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। हालांकि गनीमत रही कि घटना के समय सड़क से गुजर रहे किसी वाहन की चपेट में कोई नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौसम सामान्य था। अचानक तेज आवाज के साथ भारी-भरकम पेड़ सड़क पर आ गिरा। पेड़ इतना बड़ा था कि उसने हाईवे के दोनों हिस्सों को पूरी तरह जाम कर दिया। ट्रक, बसें, कारें और बाइक सवार मौके पर रुक गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर डायल 112 के इंचार्ज रमेश चंद टीम सहित मौके पर पहुंचे और यातायात को नियंत्रित करने में जुट गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से पेड़ के कुछ हिस्से को काटकर सड़क के किनारे किया गया, जिसके बाद हाईवे के एक हिस्से से यातायात शुरू कराया गया। इसके बाद वन विभाग और बिजली विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। कर्मचारियों ने क्रेन, मशीनों और आरी की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद पेड़ को पूरी तरह सड़क से हटाया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सिंबल का यह पेड़ काफी पुराना था और संभवतः अंदर से कमजोर हो चुका था। लोगों ने प्रशासन से हाईवे किनारे लगे पुराने और कमजोर पेड़ों की समय-समय पर जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। लोगों का कहना है कि यदि पेड़ किसी वाहन पर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed