{"_id":"6a21cdf9dc94e75fb2027e48","slug":"self-employment-skills-learned-in-training-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-157195-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रशिक्षण में सीखे स्वरोजगार से जुड़े कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रशिक्षण में सीखे स्वरोजगार से जुड़े कौशल
Fri, 05 Jun 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
आरसेटी कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण लेतीं समूह से जुड़ी महिलाएं। स्वयं
- फोटो : आजाद राइनी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) यमुनानगर की ओर से दो नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं और युवाओं ने स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न कौशल सीखे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को रोजगार के अवसरों के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के लिए सक्षम बनाना रहा।
संस्थान में 38 दिवसीय असिस्टेंट बुक कीपर एवं कंप्यूटरीकृत अकाउंटिंग प्रशिक्षण में रादौर और जगाधरी ब्लॉक के 35 युवा-युवतियों ने भाग लिया। मध्यप्रदेश से आए प्रशिक्षक कामिल रजा ने प्रतिभागियों को जीएसटी, अकाउंटिंग प्रणाली और टैली सॉफ्टवेयर के संचालन की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया।
इसके अलावा संस्थान में 12 दिवसीय फास्ट फूड स्टॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में गधौली, मारवा कलां, साढौरा, दामला समेत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की 48 महिलाओं और दो युवकों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को फास्ट फूड व्यवसाय से जुड़ी बारीकियों के साथ विभिन्न व्यंजन तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
प्रशिक्षणार्थियों को समोसा, मोमोज, चाउमीन, मंचूरियन, पानीपुरी, छोले-भटूरे, सैंडविच, बर्गर, कचौरी, चाट, टिक्की, भेलपुरी, पकोड़े, वड़ा पाव, पाव भाजी और पुलाव सहित कई लोकप्रिय खाद्य पदार्थ बनाने की विधियां सिखाई गईं। यमुनानगर की प्रशिक्षक अनीता और कुरुक्षेत्र से आए प्रशिक्षक गौरी शंकर ने प्रतिभागियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वाद और प्रस्तुति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं।
संस्थान के निदेशक कंवलजीत सिंह भाटिया ने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर बढ़ते हैं और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं। कार्यक्रम में प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर मोनिका कंबोज, रूबी कंबोज, कामिनी लता, अन्नू, लखविंदर सहित अन्य मौजूद रहे।

आरसेटी कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण लेतीं समूह से जुड़ी महिलाएं। स्वयं- फोटो : आजाद राइनी।