Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Seeing the carelessness, the scene of waterlogging comes to mind

Yamuna Nagar News: लापरवाही देखकर याद आ रहा जलभराव का मंजर

Mon, 01 Jul 2024 05:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 01 Jul 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Seeing the carelessness, the scene of waterlogging comes to mind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जल निकासी के बिगड़े हालात देखकर शहरवासियों को गत वर्षों में मानसून के दौरान रहा जलभराव का मंजर याद आ रहा है। अभी भी नाले-नालियां व सीवर गंदगी से भरे मिल रहे हैं, जिससे मानसून की बारिश में जल निकासी में रुकावट से गत वर्षों की तरह जलभराव के हालात होने की आशंका है।
शहर की सबसे बड़ी जल निकासी परियोजना (कन्हैया साहिब चौक से जम्मू कॉलोनी तक स्टॉर्म ड्रेन) से लेकर वार्डों में नाले-नालियों व अन्य जल निकासी के काम भी अधूरे हैं। ऐसे में शहर के लोग गत वर्षों में मानसून की बारिश में बने जलभराव के हाल याद कर चिंतित हैं। साथ ही व्यवस्था सुधार की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में नालों की सफाई के काम ठेकेदार से कराया जा रहा है। गत वर्ष भी यह काम ठेके पर जून में ही शुरू हुआ, पर पिछले वर्ष मानसून देरी से आया और बारिश से पहले नाले काफी हद तक साफ हो गए थे। इस बार मानसून समय पर दस्तक दे रहा है। साथ ही अबके सफाई ठेके में छोटे नाले भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत वर्ष करीब 1.41 करोड़ से 104 नालों की सफाई का ठेका हुआ था, पर इस बार 32 बड़े व मध्यम नाले की सफाई ठेके में लिए गए हैं। इन पर करीब ढाई सप्ताह से ठेकेदार के 70 कर्मचारी लगे हैं। इन नालों के बाद शहर के छोटे नालों पर नगर निगम के सफाई कर्मी लगाए गए। लेकिन कई जगह अभी भी नाले गंदगी से भरे दिख हैं।
ऐसे ही सीवरेज लाइनें भी गंदगी से जाम हैं। ऐसी तस्वीरें डीएमसी डॉ. विजयपाल यादव को भी अपने निरीक्षण में मिल रही हैं। इस पर मानसून करीब है, तब नालों की सफाई के ठेकेदार को नोटिस देने व संबंधित सुपरवाइजर का वेतन रोकने सहित पब्लिक हेल्थ अफसरों को सीवर सफाई के निर्देश देने पड़ रहे हैं।
आजादनगर की पश्चिमी यमुना नहर के साथ लगती गलियाें व शांति कॉलोनी, गधौली, दशमेश कॉलोनी, गुरुनानक खालसा कॉलेज रोड, बसस्टैंड समीप टैगोर गार्डन, लाजपतनगर, चांदपुर बाइपास समीप विजय कॉलोनी, जसवंत कॉलोनी, गुलाबनगर, प्रोफेसर कॉलोनी, जगाधरी में झंडा चौक, मटका चौक समीप रेलवे रोड, देवीभवन बाजार, बूड़िया गेट सहित अन्य कॉलोनियों में मानसून की बारिश में सबसे ज्यादा जलभराव होता है।

इनमें से कई जगह अभी भी नाले-नालियां व सीवर गंदगी से भरे होने के आरोप लगाते हुए लोग गत वर्षों में मानसून के दौरान रहा जलभराव का मंजर याद कर रहे हैं। विकास जैन, रमन शर्मा, सतेंद्र यादव, गुरदीप सिंह ने कहा कि गत वर्ष मानसून में जहां भी ज्यादा जलभराव हुआ, वहां सभी नाले-नालियों व सीवर साफ हो और अभी बारिश आने से पहले पंपसेट लगाए जाएं, जिससे बारिश के पानी की निकासी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed