{"_id":"676083dbfed124b51707903d","slug":"seeing-her-friend-drowning-she-jumped-into-the-river-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-129974-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सहेली को डूबते देख नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सहेली को डूबते देख नदी में लगाई छलांग
Tue, 17 Dec 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दो सहेलियों की जिंदगी का दुखद अंत हो गया। एक सहेली जब नदी में डूब रही थी तो उसकी दूसरी ने अपनी जान की परवाह न करते हुए नदी में छलांग लगा दी। दोनों सहेलियों की हुई मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। गांव में दोनों की दोस्ती की ही चर्चाएं चल रही हैं।
ग्रामीण महिला रामकली ने बताया कि रूमा और आंचल का घर आस-पास ही है। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। जिस कारण वे दोनों एक साथ ही जंगल में जाती थी। सोमवार को भी दोनों एक अन्य सहेली के साथ जंगल में लकड़ियां लेने पहुंची थी। यमुना किनारे पानी पीते समय रूमा का पांव अचानक फिसल गया तो वह गहरे पानी में चली गई।
रूमा ने शोर मचाया तो आंचल भी तुरंत ही उसे बचाने के प्रयास में जुट गई। उसने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी। जिससे दोनों एक साथ पानी में समा गई और मौत के आगोश में चली गई। एक साथ हुई दो युवतियों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों की भीड़ दोनों के घरों पर जुटी रही। गांव में दोनों की दोस्ती को ही लेकर बात होती रही।
विज्ञापन
रूमा के चार-भाई बहन, आंचल का एक ही भाई
ग्रामीणों के मुताबिक, सुरजीत के पांच बच्चे हैं। जिसमें रूमा समेत चार बेटियां और एक बेटा है। रूमा की मौत के बाद बहनों और भाई का हाल खराब है। उधर, आंचल अपने भाई की इकलौती बहन थी। आंचल की मौत के बाद भाई गमजदा है।