फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Search for the whole day with the help of divers, no clue of sky

गोताखोरों की मदद से दिनभर की तलाश, नहीं लगा आकाश का सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Search for the whole day with the help of divers, no clue of sky
यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर में हमीदा हेड के पास नहाते समय डूबे पुराना हमीदा निवासी आकाश का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। गोताखोरों की टीम ने पांजूपुर पुल तक नहर में डूबे युवक की तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

हमीदा चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह का कहना है कि गोताखोरों की मदद से हमने पूरे दिन डूबे युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। बता दें कि रविवार देर शाम पुराना हमीदा निवासी 19 वर्षीय आकाश प्लाईवुड फैक्टरी में कार्य करता है। रविवार को छुट्टी होने पर वह घर पर था। दोपहर को उसके दोस्तों ने फोन कर आकाश को बुलाया था। उन्हें पता चला कि दोस्त नहाने के लिए उसे नहर की तरफ लेकर गए हैं। इस दौरान नहाते हुए वह गहराई में चले गए। जहां वह डूब गया। उसके दोस्तों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। उसके दोस्त अंकित ने बताया था कि उसने आकाश को काफी रोका कि उधर गहराई है, लेकिन वह आगे चला गया। जब वह डूबने लगा तो उसे बचाने का बहुत प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed