{"_id":"6a0f664135cdf1163107d8e1","slug":"scorching-sun-and-heatwaves-leave-markets-deserted-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-156428-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: झुलसा रही धूप, लू से बाजार सूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: झुलसा रही धूप, लू से बाजार सूने
Fri, 22 May 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 22 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। वीरवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप के साथ 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली गर्म हवा ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया।
सुबह दस बजे ही तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे दोपहर होते-होते सड़कें सुनसान नजर आने लगीं। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी सुबह काम पर जाने वाले लोगों को हुई। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे, जिससे दोपहर तक शहर की गलियां व सड़कें सुनसान नजर आई। यही नहीं शहर के मुख्य चौहारों पर भी लोगों की आवाजाही न के बराबर रही।
गर्मी का असर शहर के बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर साफ दिखाई दिया। दोपहर में बाजारों से ग्राहक नदारद रहे और दुकानदार खाली बैठे रहे। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। सड़क किनारे रेहड़ी संचालकों व छोटे दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ। वहीं, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्री छांव और ठंडे पानी की तलाश करते नजर आए।
विज्ञापन
भीषण गर्मी के चलते बिजली व पानी की मांग भी बढ़ गई है। लगातार एसी, कूलर और पंखों के उपयोग से बिजली खपत में इजाफा हुआ है। कई इलाकों में दोपहर के समय लो-वोल्टेज की समस्या भी सामने आई। प्रचंड गर्मी से शहर के चौक-चौराहों पर नींबू पानी, गन्ने का रस, शिकंजी और ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ गई है।
इसके साथ बिजली की खपत भी बढ़ गई है। हर दिन बिजली की खपत भी बढ़ रही है। दो महीने पहले तक जिले में 39 लाख यूनिट की खपत थी, जो मई मध्य के बाद 61 लाख यूनिट हो गई है।
खर्च निकालना मुश्किल
मुकेश सैनी का कहना है कि सुबह दस बजे के बाद दुकान पर इक्का दुक्का ग्राहक ही आते हैं। शाम तक दुकानदार खाली बैठे रहते हैं और बाजार सुनसान रहते हैं। गर्मी के कारण कारोबार पर काफी असर पड़ा है। पांच महीने की तुलना में इन दिनों कारोबार व बिक्री में 35 से 40 फीसदी की कमी आई है। दुकानदारी न होने के कारण दैनिक खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है।
कारोबार में आई कमी
उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि प्रचंड गर्मी के कारण सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसका असर कारोबार भी देखने को मिल रहा है। शाम को ही ग्राहक आते हैं। बिक्री 40 प्रतिशत तक कम हो गई है। लागत न होने से थोक कारोबारी भी प्रभावित हैं।
गर्मी और लू से बढ़ी मरीजों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। भीषण गर्मी और लू अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। जिला नागरिक अस्पताल में हर दिन चक्कर आना, डिहाइड्रेशन, अत्यधिक कमजोरी, उल्टी, सिरदर्द और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं।
चिकित्सकों के अनुसार प्रचंड गर्मी शरीर के तापमान को नियंत्रित करने वाले हाइपोथैलमस पर भी असर डाल रही है, जिससे शरीर का संतुलन बिगड़ रहा है और लोग हीट स्ट्रोक इत्यादि समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 20 से 25 नए मरीज गर्मी और लू की चपेट में आने के कारण उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि लगातार धूप में रहने से हीट एग्जॉशन, हीट क्रैम्प्स, त्वचा संबंधी एलर्जी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। ऐसे में दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें।