फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   School timings from eight to two and a half in the morning, one will get mid-day meal

सुबह आठ से ढाई बजे तक हुआ स्कूलों का समय, एक से मिलेगा मिड-डे-मील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
School timings from eight to two and a half in the morning, one will get mid-day meal
यमुनानगर। ग्रीष्मकालीन अवकाश वीरवार को समाप्त हो रहे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से एक जुलाई से स्कूल खोलने के निर्देश दिए गए हैं। निदेशालय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को संबंध में पत्र भेजा गया है। वहीं निदेशालय ने स्कूल के समय में परिवर्तन कर दिया है। स्कूल लगने व छुट्टी का समय बदल दिया है। इस बारे में अधिसूचना जारी की है। इसके अलावा एक जुलाई से सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को दोपहर का खाना देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विभाग ने पत्र जारी कर स्कूलों में एक जुलाई से मिड-डे-मील बनाने व विद्यार्थियों को परोसने के आदेश दिए हैं। विभाग के आदेशों के बाद अधिकारी व कर्मचारी एक जुलाई से स्कूल खोलने की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए स्कूलों में कमरों सफाई, पानी, बिजली की व्यवस्था, शौचालयों की सफाई इत्यादि को लेकर काम शुरू कर दिया गया है। एक जुलाई से पहले विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार किया जा रहा है। बता दें कि एक महीने से स्कूल बंद होने के कारण नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही थी। ऐसे में स्कूल शुरू होने पर कर्मचारी इसमें जुट गए हैं।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे खुलेंगे स्कूल
विभाग ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों के लगने का समय बदल दिया है। अब स्कूल सुबह आठ से दोपहर ढाई बजे तक खुलेंगे। यह पहले वाला ही समय है, जो जून की छुट्टियों के बाद लागू किया जा रहा है। इससे पहले भी स्कूल का समय सुबह आठ से ढाई बजे तक था। प्रदेश में हीटवेव के कारण सरकार व मौसम विशेषज्ञों ने अलर्ट के बाद विभाग ने समय बदलकर सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक कर दिया था। विभाग ने अब पत्र जारी कर स्कूल का समय एक जुलाई से सुबह आठ बजे कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से स्कूल का समय बदल दिया गया है। इसके लिए निदेशालय की ओर से पत्र जारी किया गया है। प्रदेश में हीटवेव के चलते समय में बदलाव किया गया था। एक जुलाई से स्कूल सुबह आठ से ढाई बजे तक खुलेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

-प्रेम सिंह पुनिया, जिला शिक्षा अधिकारी।
कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल बंद थे, ऐसे में विद्यार्थियों को मिड-डे-मील का राशन दिया जा रहा है। इस बार ग्रीष्मकालीन में विद्यार्थियों को राशन वितरित किया गया था। अब निदेशालय ने एक जुलाई से स्कूल में ही विद्यार्थियों को मिड-डे-मील देने संबंधी पत्र जारी किया है। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
- पिरथी सैनी, उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed