{"_id":"635c3a63fa80ef5cb74f75fc","slug":"sc-bc-students-roaring-for-scholarship-yamuna-nagar-news-knl1257510182","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति के लिए गरजे एससी, बीसी वर्ग के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति के लिए गरजे एससी, बीसी वर्ग के विद्यार्थी
विज्ञापन
एससी बीसी वर्ग के विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा सदन की छात्रवृत्ति फॉर्म में आ रही समस्याओं को लेकर शुक्रवार को झंडे लेकर डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सरकार व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एससी बीसी वर्ग के विद्यार्थियों ने डीसी को ज्ञापन दिया। यहां विद्यार्थियों ने कहा कि जातिवाद के चलते उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। सरकार की गलत नीतियों के चलते विद्यार्थियों का जीवन अंधकार में पड़ता दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार उनके अधिकार दे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों व समस्याओं का समाधान नहीं किया तो दस नवंबर प्रदेश भर में प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बजट न देकर बीसी वर्ग को स्कॉलरशिप नहीं दी जाती है। परिवार पहचान पत्र के आधार पर, आय प्रमाणपत्र न देकर आय से अधिक का प्रमाणपत्र बनाए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति न देनी पड़ी। जिस पोर्टल पर परिवार पहचान पत्र की आईडी से फार्म भरा जा रहा है वह सही से काम नहीं करता है।
एससी वर्ग को पिछले वर्ष भी केंद्र से 60 प्रतिशत और 40 प्रतिशत राज्य सरकार से स्कॉलरशिप दी जानी थी वह अभी तक नहीं मिली है। जिसके चलते विद्यार्थियों को डिग्री, डीएमसी लेने और परीक्षा फार्म भरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 2.5 लाख रुपये की आय पोर्टल पर दिखाकर योग्यता से बाहर किया जा रहा है। विद्यार्थियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों न मानी गई तो दस नवंबर को एससी बीसी वर्ग के विद्यार्थी सभी जिलों में प्रदर्शन करेंगे। यहां पर विद्यार्थियों ने जमकर नारेबाजी की।