{"_id":"6983b55a58c9588e9204f9ca","slug":"sarva-hindu-conference-on-february-8-preparations-in-full-swing-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-150903-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सर्व हिंदू सम्मेलन आठ फरवरी को, तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सर्व हिंदू सम्मेलन आठ फरवरी को, तैयारियां जोरों पर
Thu, 05 Feb 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
साढौरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सर्व हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से आठ फरवरी को नगर के मंदिर मनोकामना के मैदान पर सर्व हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए व्यापक की तैयारी की जा रही हैं। सम्मेलन बारे योजना बनाने के लिए नगर की तमाम सामाजिक धार्मिक संस्थाओं की एक विशेष बैठक का भी आयोजन किया जा चुका है। आयोजक समिति के संयोजक पीयुष छिब्बर ने बताया कि सर्व हिंदू सम्मेलन में निमंत्रण देने के लिए कस्बे के सभी धार्मिक स्थलों पर बैठकों का आयोजन किया जा चुका है।
सह संयोजक हरजेश धीमान ने बताया आदि बद्री धाम के संचालक दंडी स्वामी विनय स्वरूप ब्रह्मचारी द्वारा सम्मेलन में सहभागिता की जाएगी। राष्ट्रीय सैनी सभा के इकाई अध्यक्ष रमेश सैनी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। आमजन को निमंत्रण देने के लिए जगह-जगह पर फ्लेक्स लगाए जा रहे हैं। पांच से सात फरवरी तक प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। सात फरवरी दोपहर को कस्बा के मुख्य बाजार में निमंत्रण पत्रक बांट कर लोगों को निमंत्रित किया जाएगा। आयोजक समिति सचिव सतपाल शर्मा ने बताया सर्व हिंदू सम्मेलन को लेकर लोगों में बेहद उत्साह है। कोषाध्यक्ष संदीप परुथी व आयोजक समिति के सदस्य ऋषभ जैन ने बताया कि सम्मेलन में प्रसाद स्वरूप भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आयोजक समिति के सदस्य मंगतराम सैनी, शिवम अग्रवाल नरेश बक्शी, अभिषेक, प्रेम अरोड़ा, गुलशन घई, सुधीर गर्ग, नवीन जैन द्वारा लोगों से संपर्क किया जा रहा है। संवाद