{"_id":"56f037064f1c1ba816f14d24","slug":"sarrafa-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलरी शोरूमों के बाहर सर्राफा व्यापारियों ने किया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वेलरी शोरूमों के बाहर सर्राफा व्यापारियों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : yamunanagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। सरकार द्वारा ज्वेलरी पर लगाई गई एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जारी हड़ताल के 20 वे दिन शहर के सर्राफा व्यापारी व स्वर्णकारों ने जगाधरी बस स्टैंड चौक पर वित्तमंत्री अरूण जेटली का पुतला फूका। हड़ताल के बावजूद मधु चौक के नजदीक स्थित तनिष्क व पीसी ज्वेलर्स शोरूम खुले होने पर स्वर्णकारों ने यहां जमकर हंगामा किया। दोनों शोरूम के बंद होने तक स्वर्णकारों ने यहां जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्वेलर्स यहीं धरने पर बैठ गए।
दि डिस्ट्रिक ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान सुभाष गौरी के नेतृत्व में यमुनानगर, जगाधरी, जगाधरी वर्कशाप, छछरौली, बुड़िया, मुस्तफाबाद, साढ़ौरा, बिलासपुर, रादौर सहित विभिन्न स्थानों से सैकड़ों स्वर्णकार न्यू मार्केट स्थित धरना स्थल पर एकत्रित हुए। यहां स्वर्णकारों ने सरकार द्वारा ज्वेलरी पर लगाई गई एक प्रतिशत एक्साईज ड्यूटी के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान स्वर्णकारों को पता चला कि मधु चौक स्थित दो शोरूम हड़ताल के बावजूद खुले हुए है। इस पर भड़के स्वर्णकार रेलवे रोड से रोष मार्च निकालते हुए मधु चौक के नजदीक स्थित तनिष्क व पीसी ज्वेलर्स शोरूम के बाहर पहुंचे। यहां स्वर्णकारों ने शोरूम बंद करने के लिए नारेबाजी की और जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी राजीव मिगलानी अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्वर्णकारों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्वर्णकार दोनों शोरूम के बंद होने तक प्रदर्शन करने पर अड़े रहे।
इसके बाद दोनों शोरूमों को बंद करवाया गया। तब तक स्वर्णकारों ने शोरूम संचालकों, केंद्र सरकार व वित्तमंत्री अरूण जेटली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसोसिएशन के प्रधान सुभाष गौरी ने कहा कि 20 दिन से स्वर्णकार हड़ताल पर रहकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी मांगों को अनसुना किया हुआ है। जिससे स्वर्णकारों में सरकार के प्रति भारी रोष है। इस अवसर पर में रविंद्र भोला, सीएल भोला, इंद्रजीत सिंह, संजीव गौरी, गुलशन करवल, नरेश भोला, दिनेश भोला, आरके भोला, यशपाल भोला व राजकुमार ने प्रदर्शन में भाग लिया।
विज्ञापन
जगाधरी में फूका वित्तमंत्री जेटली का पुतला :
शोरूम बंद करवाने से पूर्व स्वर्णकारों ने जगाधरी में केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला फूका। जगाधरी में सभी स्वर्णकार खेड़ा मार्केट में एकत्रित हुए। हाथों में वित्तमंत्री अरूण जेटली का पुतला रोष मार्च निकालते हुए जगाधरी बस स्टैंड चौक पर पहुंचे। व्यापारियों ने नारे लिखी तख्तियां व बैनर लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया।
नेशनल हाईवे व रेलवे रोड पर रही जाम की स्थिति :
इस दौरान नेशनल हाईवे 73 व 73ए पर लगभग दस मिनट तक जाम की स्थिति रही। इसके बाद तनिष्क व पीसी ज्वेलर्स के बाहर नारेबाजी व हंगामा किया। रेलवे रोड पर आधा घंटे तक जाम की स्थिति रही।