फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sarpanch suspended for not constructing house after taking grant

Yamuna Nagar News: अनुदान लेकर नहीं बनाया आवास, सरपंच निलंबित

Fri, 08 Aug 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 08 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch suspended for not constructing house after taking grant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जारी की गई एक लाख 38 हजार रुपये की राशि में हेराफेरी के आरोप में डीसी पार्थ गुप्ता ने गांव बापौली के सरपंच रोहित शर्मा को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। सरपंच समेत पटवारी व ग्राम सचिव पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का भी आरोप है। बीडीपीओ श्याम लाल ने बापौली के सरपंच रोहित शर्मा को डीसी के आदेशों पर निलंबित किए जाने की पुष्टि की है।
गांव बापौली निवासी कुलदीप मलिक ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर गांव के शरण कुमार पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के नाम पर फर्जी तरीके से एक लाख 38 हजार रुपये की राशि खुर्दबुर्द करने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद मामले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने की तो यह फर्जीवाड़ा सामने आया।
विज्ञापन

गांव के मौजूदा सरपंच रोहित शर्मा, पटवारी धर्मेंद्र व ग्राम सचिव वीरेंद्र कांबोज (अब सेवानिवृत्त) से मिलीभगत करके लाभार्थी ने फर्जी तरीके से एक लाख 38 हजार रुपये की राशि हड़प ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव बापौली निवासी शरण कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए सरकार से एक लाख, 38 हजार रुपये की ग्रांट राशि ली थी। मकान बनाने को लेकर लाभार्थी ने मकान का नक्शा भी बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन प्रार्थी ने उपरोक्त ग्रांट राशि से गांव में कोई मकान नहीं बनाया। चयन कमेटी के सदस्यों ने लाभार्थी को जारी की गई ग्रांट राशि को लेकर कोई मौका निरीक्षण नहीं किया। जिस कारण मिलीभगत से लाभार्थी को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। प्रार्थी ने अपने मकान के बजाय पड़ोसी के मकान की फोटो खींचकर चयन कमेटी को थमा दी।
चयन कमेटी ने भी मौके पर जाना भी मुनासिब नहीं समझा और न ही मौके पर जाकर कमेटी के सदस्यों ने जियो टैग ली। जिससे पता चलता है कि योजनाबद्ध तरीके से चयन कमेटी के सदस्यों ने फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है।

लाभार्थी, पटवारी, ग्राम सचिव समेत चार पर मामला दर्ज

जांच से पता चला कि शरण कुमार के पास एक्टिवा भी है। वहीं वह 19 कनाल, तीन मरले भूमि का मालिक भी है। इस भूमि पर दो लाख 30 हजार रुपये का कृषि ऋण भी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शरण कुमार, मौजूदा सरपंच रोहित शर्मा, पटवारी धर्मेंद्र व ग्राम सचिव वीरेंद्र कांबोज के विरुद्ध मामला दर्ज किया। मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने डीसी को शिकायत दी। जिस पर डीसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव बापौली के सरपंच रोहित शर्मा को निलंबित करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed