फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sanjeev Saini Becomes Chairman of Sarawan PACS

Yamuna Nagar News: संजीव सैनी बने सरावां पैक्स के चेयरमैन

Sun, 19 Apr 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 19 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev Saini Becomes Chairman of Sarawan PACS
नवनियुक्त पदा​धिकारियों के साथ समिति के पदा​धिकारी। समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। सरावां पैक्स के गत वर्ष सितंबर माह में चुने दस निर्विरोध सदस्यों ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से संजीव सैनी सरावां को चेयरमैन व बलकार सिंह भोगपुर को वाइस चेयरमैन चुन लिया। संजीव सैनी व बलकार सिंह ने सर्वसम्मति से चुने जाने पर सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया है।

गत वर्ष सितंबर को सरावां की बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति की प्रबंधक कमेटी के सभी दस सदस्यों का चयन निर्विरोध हुआ था। चुने सदस्यों में से नैब मोहम्मद व लखविंद्र सिंह पहले भी समिति के प्रधान रह चुके थे। सर्वसम्मति से चुने संजीव सैनी वर्तमान में भाकियू चढ़ूनी ग्रुप के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और किसानों के हितों की रक्षा को लेकर उनका संघर्ष जारी रहता है। इस दौरान अनिल कुमार, लखविंद्र सरावां, अयूब खान, सोना देवी, नैब मोहम्म्द जामनावाला, इसराना, राजेश भोगपुर, कनिपला के प्रदीप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed