{"_id":"6643f50df4620dd5d30e0846","slug":"sanitation-workers-have-not-received-salaries-for-two-months-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-118999-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सफाई कर्मचारियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सफाई कर्मचारियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन
Wed, 15 May 2024 05:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 15 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वतीनगर। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की एक बैठक अकबरपुर टेही गांव की वाल्मीकि धर्मशाला में हुई। जिसमें प्रधान रणधीर सिंह ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपना कार्य पूरी ईमानदारी व मेहनत से कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों को दो महीने का वेतन नहीं मिला है।
कुलवंत सिंह ने बताया कि अब आलम यह हो गया है की दूध वाले व राशन दुकानदार ने उधार देना बंद कर दिया है, बच्चों के स्कूल एडमिशन तक कराने में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब वेतन को लेकर अधिकारियों से बात की तो अधिकारियों ने कहा की कभी समय पर बजट नहीं आता अगर बजट आ जाता है तो ट्रेजरी ऑफिसर बिल को समय से पास नहीं करते व कभी एफडी में बिल फंसने के कारण बताए जाते हैं। सफाई कर्मचारी जो गांव व शहरों व नगरों को स्वच्छ करते हैं उनका कभी भी समय पर वेतन नहीं डाला जाता है। अपना वेतन लेने के लिए सफाई कर्मचारी को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती है।