फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sanitation officer should visit every colony and clean the dirt: Sinha

हर कॉलोनी का दौरा कर गंदगी साफ कराएं सफाई अधिकारी : सिन्हा

Sat, 25 Jan 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 25 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Sanitation officer should visit every colony and clean the dirt: Sinha
यमुनानगर। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा व अतिरिक्त निगम आयुक्त डाॅ. विजय पाल यादव ने शुक्रवार को शहरी स्थानीय निकाय की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों संग बैठक की। इसमें उन्होंने कर्मचारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में शहर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग लाने के लिए सभी सफाई कर्मचारियों को सतर्क रहने, अधिकारियों से कॉलोनियों का दौरा करने और शहर में किसी भी स्थान पर कचरा जमा न होने देने के निर्देश दिए। इसके अलावा नियमित डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने, स्वच्छता ऐप समेत अन्य पोर्टल पर आने वाली हर शिकायत का समय पर निपटान करने के भी निर्देश दिए
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी बिना रजिस्ट्रेशन शहर में घूमने वाले सेफ्टिक टैंकर वाहन पर कार्रवाई करें। स्वच्छ सर्वेक्षण प्रमाणपत्र के लिए 28 फरवरी तक एमआईएस पोर्टल पर स्वच्छ सर्वेक्षण संबंधित डाटा अपलोड करें। इससे पहले शहरी स्थानीय निकाय की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश के सभी नगर निगमों, नगर पालिका व नगर परिषदों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में बेहतर रैंक लाने के लिए निर्देश दिए गए थे। इस दौरान निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की ओर से संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर सीएसआई हरजीत सिंह, सीएसआई सुनील दत्त, सहायक निगम अभियंता दीपक सुखीजा, अकाउंटेंट राकेश कुमार, सुमित, स्वच्छ भारत मिशन की एक्टिविटी एक्सपर्ट पूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed