फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Samples of 30 TB suspects were sent for testing

Yamuna Nagar News: टीबी के 30 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे

Sat, 02 Aug 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 02 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Samples of 30 TB suspects were sent for testing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



छछरौली। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गांव कोट मुश्तरका में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस दौरान लोगों की टीबी संबंधी जांच की गई और संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। शिविर में 30 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांव कोट मुस्तफा में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शिविर लगाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में छिपी टीबी के मरीजों को सामने लाना है ताकि टीबी की बीमारी जड़ से खत्म की जा सके। डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र के हर गांव में शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जहां भी टीबी के मरीज ज्यादा मिलते हैं, वहां लोगों के बीच संक्रमण ज्यादा फैलता है। टीबी जड़ से खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गांव कोट में शिविर के दौरान टीम ने 1600 लोगों की स्क्रीनिंग की। आशा वर्कर ने घर-घर जाकर टीबी मरीजों की जांच कर शिविर में बुलाकर उनका एक्स-रे करवाया। इस दौरान 39 लोगों के एक्स-रे किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से 30 व्यक्ति टीबी के संदिग्ध पाए गए। जिसके बाद टीम ने उनके बलगम का सैंपल लिया और वह जांच के लिए लैब भेज दिया है। डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि अगला शिविर गांव दौलतपुर में लगाया जाएगा। दौलतपुर के लोग शिविर में आकर टीबी जांच करवाएं। उन्होंने बताया कि दौलतपुर में टीबी के कई मरीज हैं। शिविर में रेडियोग्राफर राजेंद्र कुमार, एसटीएस जसपाल, सुरेंद्र कुमार, एएनएम कविता, आशा वर्कर गुरमेलो, उषा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed