फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Samajwadi Party to expand in Haryana: Singh

हरियाणा में होगा समाजवादी पार्टी का विस्तार : सिंह

Wed, 24 Jun 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party to expand in Haryana: Singh
समाजवादी पार्टी की छात्र सभा के प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते समर्थक। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कांसापुर स्थित राजभर भवन में राजभर समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष राव ब्रह्मेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यमुनानगर पहुंचने पर राजभर समाज के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
बैठक का आयोजन सूरज यादव और नीरज राजभर ने किया। अगुवाई राजभर समाज के अध्यक्ष वीके राजभर ने की। इस अवसर पर राव ब्रह्मेन्द्र सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा दलितों, पिछड़ों, वंचितों और अल्पसंख्यक वर्गों के हितों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी और उसका संगठन हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी का संगठन लगातार हरियाणा में विस्तार कर रहा है और प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 2029 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ हरियाणा में भी चुनावी मैदान में उतर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राव ब्रह्मेन्द्र सिंह ने लोगों से संगठन से जुड़ने और पार्टी को मजबूत बनाने की अपील करते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठा सकता है। बैठक में एडवोकेट मनप्रिय यादव, एडवोकेट विकास शर्मा, रवि, प्रदीप, सूरज यादव, मंजीत यादव, सोनू पंडित, नीरज राजभर, वीके राजभर, राजेश राजभर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed