फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Salehpur's Abhishek tops in 1600 meter race

Yamuna Nagar News: सालेहपुर का अभिषेक 1600 मीटर दौड़ में अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 08:01 AM IST
विज्ञापन
Salehpur's Abhishek tops in 1600 meter race
विजेताओं का हौंसला बढ़ाते मुख्यातिथि। संवाद
साढौरा। एनएस रनिंग अकादमी द्वारा उज्ज्वल भविष्य संस्था के सहयोग से खेल स्टेडियम में आयोजित 1600 मीटर दौड़ में सालेहपुर के अभिषेक ने पहला स्थान, कालाअंब के नवीन ने दूसरा, पम्मुवाला के ललित ने तीसरा, गधौली के साहिल ने चौथा तथा कनिपला के पंकज ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

रिटायर्ड बीईओ अख्तर अली ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कोच नायब सिंह ने देशभक्ति और नशामुक्त युवाओं के लिए एक मजबूत संदेश देते हुए कहा कि युवाओं को देश के लिए काम करना चाहिए और नशीली दवाओं से दूर रहना चाहिए। अख्तर अली ने कहा कि खेल खिलाड़ियों की शारीरिक गतिविधि का खास स्त्रोत है और शारीरिक गतिविधि का साधी प्रभाव मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।
विज्ञापन

खिलाड़ी खेलों के दौरान एकाग्र होकर सिर्फ अपने गेम पर ध्यान देते हैं, जिससे उनकी मानसिक स्थिरता बढ़ती है। इस दौरान उज्ज्वल भविष्य संस्था के राकेश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed