{"_id":"6685fa65d07709895c09f07b","slug":"saint-was-beaten-and-his-hut-was-set-on-fire-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-121415-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: संत से मारपीट कर कुटिया में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: संत से मारपीट कर कुटिया में लगाई आग
Thu, 04 Jul 2024 06:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
छछरौली। मानकपुर रकबे में लगभग तीन साल से रह रहे एक संत की कुटिया में कुछ लोगों ने आग लगा दी। आग लगने का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। संत तिलकराज ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में मानकपुर निवासी बाबा तिलक राज ने बताया कि वह पिछले तीन साल से महेंद्र पाल के खेतों में कुटिया बनाकर रह रहा है। वहां पर सिंचाई विभाग द्वारा बाढ़ से हुए नुकसान को रोकने के लिए पटरी बनाने का कार्य चल रहा है। जिस पर कुछ लोगों ने ऐतराज जता कर अदालत में केस दायर किया था।
वे लोग अदालत से केस हार चुके हैं। इस पटरी के पास उन्होंने अपनी कुटिया बनाई हुई है और इसी को लेकर वह उससे रंजिश रखते हैं। 25 जून की रात लगभग 11 बजे गांव के ही चार युवक कार में सवार होकर आए और उसके साथ मारपीट कर उसको जान से मारने की धमकी दी थी। डर के मारे वह वहां से जंगल की ओर भाग गया और उसके बाद उन चारों युवकों ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। इसके बाद उन्होंने इसरार के घर जाकर खेत मालिक महेंद्र पाल को फोन किया। सूचना पाकर पर वे मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया और साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दी। संत तिलकराज ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
वर्जन
थाना प्रभारी रोहतास का कहना है कि दोनों तरफ से शिकायतें आई हुई हैं। दोनों पार्टियों को बुलाया हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।