{"_id":"68fbca697906bb8cd5020894","slug":"sagar-won-the-rangoli-competition-and-swati-won-the-thali-decoration-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-145787-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रंगोली में सागर, थाली सजावट में स्वाति बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रंगोली में सागर, थाली सजावट में स्वाति बनी विजेता
Sat, 25 Oct 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के साथ मुख्य अतिथि व स्टाफ।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से नेहरू पार्क के पास स्थित बाल भवन में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा हैं। प्रतियोगिताओं के सातवें दिन शुक्रवार को रंगोली, थिएटर प्ले, कलश व थाली सजावट, समूह नृत्य व देशभक्ति समूह गायन प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें15 स्कूलों के 245 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। ये जानकारी जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान रंगोली में सागर और थाली सजावट में स्वाति ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं थिएटर प्ले में इंडियन पब्लिक स्कूल जगाधरी की टीम प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर जगाधरी की टीम द्वितीय व एसडी पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन की टीम तृतीय स्थान पर रही। समूह नृत्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर की टीम ने पहला, इंडियन पब्लिक स्कूल जगाधरी की टीम ने दूसरा व सरस्वती पब्लिक स्कूल कैंप की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। रंगोली में दिव्या ने दूसरा व अंजलि ने तीसरा स्थान पाया। थाली सजावट में माणिक्य राणा द्वितीय व जसमीत कौर तृतीय स्थान पर रहे। देशभक्ति समूह गायन में सेक्टर-17 के स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की टीम ने पहला, सरस्वती विद्या मंदिर की टीम ने दूसरा और इंडियन पब्लिक स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। बाल कल्याण परिषद के सदस्य गोबिंद सिंह भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में जिला बाल कल्याण कार्यालय से कर्मवीर सिंह, अंकित पांडे, संजीव ओझा का विशेष योगदान रहा। इन प्रतियोगिताओं में शिक्षक आस्था श्रीवास्तव, अंजू, प्रिंस, सतबीर चौहान, भूपिंद्र कौर, निशा शर्मा, तेजपाल व गोबिंद सिंह ने बतौर निर्णायक भूमिका निभाई। मंच संचालन बालकुंज से पीओ दीपक कुमार मंथन ने बखूबी निभाया।