फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Safe city campaign ensures security: SP

सेफ सिटी कैंपेन से सुरक्षा सुनिश्चित : एसपी

Mon, 12 Feb 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 12 Feb 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Safe city campaign ensures security: SP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लघु सचिवालय के सभागार में रविवार को जिला स्तरीय अपराध व कानून एवं व्यवस्था पर समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। एसपी गंगाराम पूनिया ने सभी डीएसपी, अपराध शाखा, थाना और चौकी प्रभारियों से जिले में घटित अपराध के आंकड़ों का विश्लेषण किया व कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के विचार विमर्श किया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस ने सेफ सिटी कैंपेन चलाया है। उसके तहत हमें आमजन के साथ महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है। महिला विरुद्ध अपराध में आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करे। थाना में आने वाली सभी शिकायतों का समय पर निस्तारण करे। थाने में आनी वाली प्रत्येक शिकायत का विधिवत रूप से इंद्राज कर शिकायतकर्ता को उसकी रसीद देना सुनिश्चित करे व उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए। झूठी शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

लंबित शिकायतों का समय अवधि में निपटारा करे। सभी शिकायतों का फीडबैक लिया जा रहा है। जिस पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही अस्पताल से आने वाले रुक्को पर को गई कार्रवाई का भी फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि रुक्को पर समयावधि में कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी थानों में रिमोट प्वाइंट बनाए गए है कर्मचारियों की कोर्ट में गवाही वीडियो कांफेंस से करवाए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमाद्री कौशिक, उप पुलिस अधीक्षक कंवलजीत सिंह, महावीर सिंह, अनिल कुमार, राजेश कुमार व सभी थानों व चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed