फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Safai Karamchari dies in road accident, Yamunanagar

दो बाइक टकराई, सफाई कर्मचारी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Safai Karamchari dies in road accident, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। ट्रक को ओवरटेक करते समय दो बाइक की भिडंत हो गई। हादसे में बाइक सवार जगाधरी नगर निगम के सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक चालक फरार हो गया। हादसा सोमवार देर रात साढ़े 10 बजे गांव जटेहड़ी के पास हुआ। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया। साथी की मौत से नगर निगम के कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया।
जगाधरी की बाल्मीकि बस्ती निवासी शहर की कॉलोनी निवासी नीरज ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ सोमवार शाम को साढौरा गया हुआ था। इस दौरान उसका भाई सन्नी बिलासपुर स्थित बुआ के घर गया था। साढौरा से वह अपनी बुआ के घर बिलासपुर आ गए। देर रात करीब सवा दस बजे उन्होंने बुआ के घर खाना खाया और बिलासपुर से घर के लिए निकल पड़े। नीरज ने बताया कि वे दोनों आगे पीछे चल रहे थे। इस दौरान करीब साढ़े दस बजे वे जटेहड़ी रोड पर पहुंचा तो सामने से ट्रक को ओवरटेक करता हुए एक बाइक चालक तेजी से आया और सन्नी की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर से सन्नी हवा में उछला और सड़क से दूर जा गिरा। उसने तुरंत बाइक रोककर सन्नी को संभाला। उसके सिर, मुंह से बहुत खून निकल रहा था। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस के जरिए सन्नी को जगाधरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सन्नी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सन्नी की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे पर सभी कर्मचारी संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त
जगाधरी। ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई फीट हवा में उछल कर पास लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि टक्कर से चंद मिनट पहले ही कार सवार दो लोग उतरकर दुकान में चले गए थे।हादसा सोमवार दोपहर को अमादलपुर रोड पर हुआ। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर जांच की तो ट्रक पर कोई नंबर प्लेट नहीं मिली। ट्रक खनन सामग्री से भरा हुआ था। इस दौरान जब अच्छे से जांच की तो ट्रक से काफी दूर एक नंबर प्लेट पड़ी मिली। जांच में सामने आया कि यह नंबर प्लेट ट्रक की थी, जो कार से टकराने के बाद टूट कर दूर जा गिरी थी। फिलहाल पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed