फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sadhvi Rabia

संस्कार बनते हैं आचरण की नींव : साध्वी रबिया

Mon, 16 Feb 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sadhvi Rabia
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में सत्संग सुनती संगत। आयोजक - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में रविवार को आयोजित साप्ताहिक सत्संग में साध्वी रबिया भारती ने आचरण के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रवचन में उन्होंने कहा कि मनुष्य के आचार, विचार और व्यवहार का समन्वय ही उसका वास्तविक आचरण होता है।
उन्होंने बताया कि मानसिक धारणाएं और संस्कार ही आचरण की नींव बनते हैं और जिस संगति व वातावरण में व्यक्ति अधिक समय बिताता है, उसका व्यक्तित्व उसी के अनुरूप ढलता चला जाता है।हमारे जीवन का जो हिस्सा बाहरी दुनिया को दिखाई देता है, वह केवल एक स्क्रीन की तरह है, जबकि वास्तविकता उन विचारों और मानसिकता में छिपी होती है जो तब प्रकट होती है जब हम पर किसी की नजर नहीं होती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ज्ञानेंद्रियों से जो हम निरंतर ग्रहण करते हैं, वही कर्मेंद्रियों के माध्यम से कर्म बनकर बाहर दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि इतिहास में कई ऐसे उदाहरण मिलते हैं, जिनका जन्म और वातावरण नकारात्मक था, लेकिन संतों के संग ने उनके जीवन की दिशा बदल दी। अंगुलिमाल डाकू का उदाहरण देते हुए कहा कि महात्मा बुद्ध के क्षणभर के संग ने ही उसके जीवन को बदल दिया और वह सदाचार के मार्ग पर अग्रसर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साध्वी ने कहा कि संतों का संग किसी भी व्यक्ति को अधम से उत्तम बनाने की क्षमता रखता है। आज समाज को ऐसे संतों की आवश्यकता है, जो ब्रह्मज्ञान और ध्यान साधना के माध्यम से मनुष्य के भीतर की नकारात्मकता को समाप्त कर उसे आत्मबोध की ओर प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed