फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sadhus protested against the closure of the path to the ashram

Yamuna Nagar News: आश्रम का रास्ता बंद करने पर साधुओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 26 Jun 2024 06:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Jun 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Sadhus protested against the closure of the path to the ashram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी (यमुनानगर)। आश्रम का रास्ता बंद करने विरोध में विभिन्न अखाड़ों, मठों के साधुओं ने मंगलवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। साधुओं ने आरोप लगाया कि आश्रम में आग लगाकर धार्मिक ग्रंथों व देवी देवताओं का अपमान किया गया है। सभी साधु अनाजमंडी में एकत्रित हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में लघु सचिवालय डीसी से मिलने पहुंचे और आरोपी पर कार्रवाई करने के लिए डीसी को शिकायत दी।
महंत तेजवीर सिंह उर्फ महाकाल दास ने कहा कि बिलासपुर के रणजीतपुर में उनका आश्रम है और वहीं पर झोपड़ियां पर भी बना रखी हैं। उनके आश्रम का रास्ता डॉ. रमनीत सिंह बतरा के खेत के साथ निकलता है। उनके पास रास्ते का इंतकाल भी है। उन्होंने कहा कि डॉ. रमनीत सिंह ने आश्रम आने का रास्ता अपने खेत में मिला लिया है।
विज्ञापन

आरोपी ने वहां दीवार बनाकर उनके आने का रास्ता बंद कर दिया। आरोपी ने उस रास्ते व दीवार के पास अपने हथियारबंद सुरक्षा कर्मी खड़े किए हैं। सुरक्षा कर्मी उन्हें कई बार धमका चुके हैं। इस बारे उन्होंने डायल 112, रणजीतपुर चौकी पुलिस, डीएसपी बिलासपुर को भी शिकायत दी। इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं आरोपी रमनीत सिंह के लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि 10 जून को रमनीत व उसके लोगों ने उनके आश्रम में आग लगा दी थी। जिसके चलते धार्मिक ग्रंथ, जरूरी कागजात, शिवलिंग, पूजन सामग्री जलकर खाक हो गई। उन्होंने कहा कि इससे आश्रम की संपत्ति की हानि हुई और ग्रंथ, पूजन सामग्री, मूर्ति इत्यादि जलन से लोगों की आस्था को भी ठेस पहुंची है।

इस मामले में वह एसपी से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। साधुओं ने डीसी को शिकायत देकर आरोपी पर कार्रवाई, रास्ता खुलवाने व उनकी सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं। जिससे साधुओं में प्रशासन व पुलिस के प्रति भारी रोष है। उन्होंने कि इस मामले की जांच कर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed